Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हाईवे के निर्माण में बाधा बन रहा धार्मिक स्थल 29 को हटेगा
  • हरिद्वार

हाईवे के निर्माण में बाधा बन रहा धार्मिक स्थल 29 को हटेगा

RNS INDIA NEWS 28/07/2023
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर भूपतवाला क्षेत्र में हाईवे के निर्माण में बाधा बन रहा धार्मिक स्थल 29 जुलाई को हटाया जाएगा। धार्मिक स्थल हटाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारीयों ने सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा से पुलिस और मजिस्ट्रेट की मांग की है। इस धार्मिक स्थल के चलते हाईवे के पिलर और क्षेत्र में नाले का निर्माण रुका हुआ है। जिस कारण क्षेत्र में जलभराव भी हो रहा है। एनएचएआई की ओर से दावा किया गया है उन्होंने इसका मुआवजा भी पहले दे दिया है। बावजूद इसके धार्मिक स्थल को हटाया नहीं गया है। इसके कारण हाईवे निर्माण की गति धीमी हो रही है। एनएचएआई के इंजीनियर अजय प्रताप ने बताया की हाईवे निर्माण को पूरा करने के लिए धार्मिक स्थल को हटाना जरूरी है। धार्मिक स्थल को हटाने के लिए 29 जुलाई प्रस्तावित है। कानून व्यवस्था बनाएं रखने और धार्मिक स्थल को बिना बाधा हटाएं जाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक सहयोग की मांग की गई है। मालूम हो कि इससे पहले धार्मिक स्थल 26 जुलाई को हटाना था। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते इसे नहीं हटाया गया। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय के द्वारा सभी नेशनल हाईवे व अन्य मार्ग से सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिये गये है। न्यायालय के आदेश के क्रम में उक्त अतिक्रमण को शनिवार को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों का पत्र मिला है। पुलिस और मजिस्ट्रेट उपलब्ध करा दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटी की हत्या करने वाली मां को आजीवन कारावास की सजा
Next: आपदा प्रबंधन पर प्रशासन और सरकार नहीं है संजीदा: ललित फर्स्वाण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.