Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने मेडिकल कॉलेज का भ्रमण कर जाना मरीजों का हाल
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने मेडिकल कॉलेज का भ्रमण कर जाना मरीजों का हाल

RNS INDIA NEWS 22/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा का भ्रमण कर स्वास्थ्य लाभ के लिए भर्ती मरीजों का हाल जाना तथा स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया एवं मरीजों को हो रही समस्या तथा सफाई आदि व्यवस्था को लेकर प्रधानाचार्य डॉ भैंसोड़ा से वार्ता की। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में जनता को उचित उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो पा रही हैं या नहीं इसके निरीक्षण के लिए वह आज मेडिकल कॉलेज आए हैं। उन्होंने कहा कि वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है जिसके लिए उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य से तत्काल दूरभाष पर वार्ता की एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं जनता की मूलभूत आवश्यकता और उनका हक है। कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की स्थापना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रयासों से इस उद्देश्य के साथ कराई गई थी कि अल्मोड़ा सहित पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत सहित आसपास के सभी जिलों की जनता को इसका लाभ मिल सके। परंतु बड़े खेद का विषय है कि अभी भी मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन अपनी स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करे एवं जनता को समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं यहां पर तत्काल प्रभाव से मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि यदि जनता को इस मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाएं यथोचित रुप से नहीं मिलेंगी तो इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यदि उन्हें पुनः धरने पर बैठना पड़ा तो वह उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान उनके साथ हिमांशु कनवाल, राहुल कनवाल, देवेन्द्र कर्नाटक, अमर बोरा, हेम जोशी, प्रकाश मेहरा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो माह से लापता किशोरी मिली, आरोपी गिरफ्तार
Next: केंद्र ने एक साल में पांच लाख को नौकरी दी: भट्ट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.