Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य मंत्री ने माना लापरवाही से हुआ हादसा
  • देहरादून

स्वास्थ्य मंत्री ने माना लापरवाही से हुआ हादसा

RNS INDIA NEWS 20/07/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने माना है कि चमोली में करंट लगने से 16 लोगों की मौत और 11 लोगों के झुलसने की भयानक घटना का कारण लापरवाही रहा है। उनका कहना है कि कोई कमी जरूर थी, वरना इतना बड़ा हादसा नहीं होता। बोले, हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए हैं। सप्ताहभर में जांच के बाद दोषियों का पता लगने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एम्स में चमोली हादसे के घायलों का हाल जानने पहुंचे थे। वह हेलीकॉप्टर से चमोली से सीधे एम्स पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 20 मिनट तक घायलों और तीमारदारों से बातचीत की। उन्हें सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। चिकित्सकों से भी घायलों की स्थिति का फीडबैक लिया। बताया कि फिलहाल यह कहने की हालत में हैं कि घायल खतरे से बाहर हैं।
मंत्री ने कहा कि गोपेश्वर से यहां लाने का मकसद घायलों को आला दर्जे की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे उन्हें यहां हादसे से उबरने का भी मौका मिलेगा। बताया कि हादसे को लेकर न सिर्फ राज्य, बल्कि केंद्र सरकार भी गंभीर है। प्रधानमंत्री ने भी मृतकों और घायलों को मदद दी है। बताया कि सभी घायलों का इलाज मुफ्त किया जाएगा। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से ही देहरादून के लिए रवाना हो गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव लता तिवारी ने चमोली हादसे को बताया प्रशासन की लापरवाही
Next: अवैध संबंध के शक में की थी पत्नी की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
  • कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार
  • बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.