Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय महाविद्यालय चम्पावत की भूमि एसएसजे विवि के नाम हस्तांतरित
  • अल्मोड़ा
  • चम्पावत

राजकीय महाविद्यालय चम्पावत की भूमि एसएसजे विवि के नाम हस्तांतरित

RNS INDIA NEWS 15/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का परिसर बनने के बाद अब राजकीय महाविद्यालय की भूमि, भवन व सम्पत्ति का अधिकार अब विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर व विश्वविद्यालय के पास होगा। इस संबंध में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की घोषणा के बाद महाविद्यालय को परिसर के रूप में विकसित करने का तेजी से प्रयास चल रहा है। पिछले दिनों हस्तांतरण की मांग को लेकर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर के नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट ने कुलपति प्रो जे एस बिष्ट के निर्देश पर जिलाधिकारी से मिल कर हस्तांतरण की मांग की। इस संबंध में जिला अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर हस्तांतरण करने के निर्देश तहसीलदार को दिए हैं। परिसर के नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट ने बताया कि विश्वविद्यालय के परिसर चम्पावत के नाम से बैंकों में खाते खुलवा लिए गए हैं। इसी सत्र से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। छात्रों को ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन शुल्क जमा करने की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट ने प्राचार्य प्रो चन्द्र राम से मिलकर आपसी सहयोग व सामंजस्य से विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर को आदर्श व व्यवस्थाओं से सुसज्जित परिसर विकसित करने पर जोर दिया। परिसर में छात्रों के प्लेसमेंट की सुविधा हो इसके लिए राज्य सरकार के विदेश रोजगार विभाग से संपर्क किया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट ने कहा कि भविष्य में चम्पावत आदर्श परिसर के रूप में विकसित होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय के नेतृत्व में वनराजी समुदाय के छात्रों ने की सीएम धामी से भेंट
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया रजिस्ट्रार ऑफिस का औचक निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.