Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छात्रा से छेड़छाड़, लैंगिक हमले में शिक्षक को पांच साल की कैद
  • हरिद्वार

छात्रा से छेड़छाड़, लैंगिक हमले में शिक्षक को पांच साल की कैद

RNS INDIA NEWS 13/07/2023
judge hammer

हरिद्वार। 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और लैंगिक हमला करने के मामले में आरोपी शिक्षक को विशेष पॉक्सो एक्ट न्यायाधीश प्रतिभा तिवारी ने दोषी करार दिया है। विशेष कोर्ट ने शिक्षक को पांच वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता आदेश चंद चौहान ने बताया कि मामला रुड़की क्षेत्र का है, जब 12 सितंबर 2019 को कक्षा 12वीं की छात्रा ने अपनी शिकायतकर्ता माता के सामने निजी स्कूल के शिक्षक की करतूतों का खुलासा किया था। पीड़ित छात्रा ने बताया था कि काफी पहले से आरोपी शिक्षक उसे स्कूल में किसी न किसी बहाने से अपने पास बुलाकर छेड़छाड़ करता है। पीड़ित छात्रा ने शिक्षक पर अश्लील हरकतें कर शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी शिक्षक के आसपास जाना बंद कर दिया था तो आरोपी शिक्षक पीड़िता को मानसिक रूप से परेशान करने लगा। पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपी धीरज गुप्ता पुत्र रामप्रकाश गुप्ता निवासी मंगल विहार सुनहरा रोड कोतवाली गंगनहर रुड़की के खिलाफ छेड़छाड़ और लैंगिक हमला करने का केस दर्ज कराया था। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया था कि आरोपी शिक्षक उसकी पुत्री, पुत्री की कक्षा की छात्रा के अलावा अन्य कक्षा की छात्राओं के साथ भी अश्लील हरकतें करता रहता है। पुलिस ने आरोपी धीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सरकारी पक्ष ने साक्ष्य में आठ गवाह पेश किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्घटना में तीन की मौत होने में मुकदमा दर्ज
Next: पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों का हालचाल जाना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.