Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अपराधिक वारदात को दून पहुंचा गोंडा का गैंग, 11 आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

अपराधिक वारदात को दून पहुंचा गोंडा का गैंग, 11 आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/07/2023
rns featured image new

देहरादून। देहरादून में अपराधिक वारदात के इरादे पहुंचे गोंडा के एक गैंग के 11 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे। संभावना है कि वह डकैती डालते या राह चलते वाहनों में टप्पेबाजी करते। आरोपियों से छर्रे वाली पिस्तौल, नदगी और खुखरी बरामद हुई हैं। सभी के खिलाफ डकैती की योजना बनाने और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बुधवार दोपहर अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। बताया कि नेहरू कॉलोनी पुलिस और एसओजी को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में कुछ अपराधी इकट्ठा होने की सूचना मिली। क्षेत्र में चेकिंग शुरू की गई। इस बीच मंगलवार रात पता चला कि 10-12 लोग मोथरोवाला सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास मौजूद हैं। वह किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां खड़े 11 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों के पास से एक छर्रे वाली पिस्तौल, दो खुखरी, 28 मोबाइल और 38 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह एक सप्ताह पहले गोंडा से देहरादून आए थे। उनकी एक परिचित यहां एक अस्पताल में काम करती है। उसने उन्हें किराए के दो मकान दिलवाए थे। सभी यहां पर बड़ी घटना करने की फिराक में थे। आरोपियों के अनुसार उन्होंने नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक घर को भी डकैती के लिए चिन्हित किया था। इससे पहले उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार के अलग-अलग घाटों पर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया है। वहां से कई मोबाइल चोरी किए हैं।

ये हुए गिरफ्तार
-संजय निवासी नक्षयपुरवा, मनकापुर गोंडा
-सोनू निवासी जुडईपुरवा, मनकापुर गोंडा
-अविनाश कुमार निवासी वनकसिया, मोतीगंज गोंडा
-श्रवण कुमार निवासी नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा
-अमन कुमार निवासी किरिया, बसणोपुर, मोतीगंज गोंडा
-लवकुश निवासी नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा
-रणजीत निवासी नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा
-त्रिलोकी निवासी बीरापुर, मोतीगंज, गोंडा
-धर्मेंद्र निवासी बचेतपुरा नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा
-रामपाल निवासी बचेतपुरा नक्षयपुरवा ,मनकापुर गोंडा
-मनीष निवासी बचेतपुरा नक्षयपुरवा, थाना मनकापुर गोंडा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवड़ियों के वाहन से कुचलने से पिता-पुत्री समेत तीन की मौत
Next: मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने सरकार को याद दिलाया वादा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.