Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सतपाल महाराज ने क्यों कहा कि हरीश रावत को माफी मांगनी चाहिए
  • उत्तराखंड

सतपाल महाराज ने क्यों कहा कि हरीश रावत को माफी मांगनी चाहिए

RNS INDIA NEWS 26/07/2020
IMG-20200726-WA0040

देहरादून। केदारनाथ धाम पर चौराबाडी ग्लेशियर बम की तरह फटकर कभी भी कहर बरपा सकता है। जब उक्त भविष्यवाणी 2004 में चौराबाड़ी ग्लेशियर का सर्वेक्षण पूरा कर लौटे देश के प्रसिद्ध हिम विशेषज्ञों ने की थी तो उस समय तत्कालीन जल संसाधन मंत्री रहते हरीश रावत ने उक्त बात का समय रहते संज्ञान क्यों नहीं लिया।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कांग्रेस नेता एवं तत्कालीन केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत से पूछा है कि जब चौराबाड़ी ग्लेशियर के आस पास बर्फीली झीलों की संख्या में वृद्धि हो रही थी और हिम विशेषज्ञों द्वारा लगातार उस समय किसी बड़ी त्रासदी की चेतावनी दी जा रही थी तो उस समय केंद्रीय जल संसाधन मंत्री रहते हरीश रावत ने इन चेतावनियों को अनदेखा क्यों किया। महाराज ने कहा कि 2012-2014 में जल संसाधन मंत्री रहते हरीश रावत को चौराबाडी के साथ साथ ऐसे तमाम ग्लेशियरों जिनके विषय में हिम विशेषज्ञ और पर्यावरणविद बार बार चेतावनी दे रहे थे उस पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं की। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसे मामले में उन्होने निष्क्रियता क्यों बर्ती। श्री महाराज ने कहा कि यदि वह इस विषय पर काम करते तो 2013 की त्रासदी के खतरनाक प्रभाव को रोका जा सकता था। क्या हरीश रावत को देश से अपनी इस बड़ी गलती की माफी नहीं मांगनी चाहिए? सतपाल महाराज ने कहा कि डब्ल्यू आई एच डी के वरिष्ठ ग्लेशियोलॉजिस्ट द्वारिका प्रसाद डोभाल ने उस समय बताया था कि पिछले 100 वर्षों में अफगानिस्तान से म्यांमार तक हिंदुकुश हिमालय में कई स्थानों पर कम से कम 50 ग्लेशियर झील का प्रकोप देखा गया है। अगस्त 1929 में सबसे पहले दर्ज की गई घटनाओं में एक शामिल जब काराकोरम पहाडों में चोंग कुमदन ग्लेशियर के आधार पर एक झील ने सिंधु घाटी में बाढ़ के लिए 15 बिलियन क्यूबिक पानी छोड़ने के लिए अपने मार्जिन को तोड़ दिया। हरीश रावत बतायेंगे कि ऐसे तमाम उदाहरण और पर्यावरणविदो की चेतावनियों के बावजूद उस समय बतौर मंत्री रहते उन्होने क्या ऐक्शन लिया।
अपनी इस निष्क्रियता के लिए भी क्या वह उत्तराखंड की जनता से माफी मानेंगे?

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री की “मन की बात”
Next: रैडक्रॉस ने रक्तदाताओं को रक्तदान के लाभ बताए।

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.