Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर में रह रहे संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों की जांच की मांग
  • अल्मोड़ा

नगर में रह रहे संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों की जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 07/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर में फर्जी आईडी और गलत नाम के सहारे रह रहे बाहरी व्यक्तियों की सघन जांच कर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग नगर व्यापार मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह ने बताया कि जिस तरीके से आज प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों द्वारा आए दिन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है उसके लिए यह जरूरी है कि इन बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सही तरीके से किया जाए। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा नगर में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों के सही तरीके से सत्यापन और जांच की मांग को लेकर एक शिष्टमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान नगर में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन और फर्जी तरीके से रहने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की गई और कहा कि नगर में जो भी व्यक्ति गलत पहचान, गलत नाम से रह रहा है उसको तुरंत नगर से बाहर किया जाए। उन्होंने बताया कि कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा बाहरी लोगों के स्थाई प्रमाण पत्र भी बनाए जा रहे हैं, इसकी जांच कर शीघ्र उन पर कार्यवाही की मांग की है। साथ ही जो भी मकान मालिक बिना सत्यापन बिना आईडी के मकान-दुकान दे रहा है उस पर भी कार्यवाही की जाए। साह ने कहा कि ये वह लोग है जिनका कोई भी स्थाई पता नहीं है, ये व्यक्ति बाहरी राज्य, बाहरी जनपद से हैं और पहचान पत्र में अल्मोड़ा का पता है, ये अगर कोई भी वारदात को अंजाम देते हैं तो इन का पकड़ा जाना नामुकिन है। यहाँ मुलाकात करने वालों में अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, सभासद और नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमित साह मोनू, व्यापार मंडल उपसचिव अमन नज्जोन, नरेंद्र बिष्ट, सोनू वर्मा, बलवंत राणा, नीरज बोरा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानव एवं बाल तस्करी विषय पर स्पर्धा संस्था ने एसएसबी के सेक्टर मुख्यालय में किया व्याख्यान कार्यक्रम
Next: प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वालों पर हुई चालानी कार्यवाही

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.