Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सहायक अभियंता के साथ हुई मारपीट के विरोध में पीडब्ल्यूडी कार्मिकों ने काला फीता बांधकर किया कार्य बहिष्कार
  • अल्मोड़ा

सहायक अभियंता के साथ हुई मारपीट के विरोध में पीडब्ल्यूडी कार्मिकों ने काला फीता बांधकर किया कार्य बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 07/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। विगत दिनों लोहाघाट में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के साथ एक नेता के द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है जिससे कर्मचारियों में काफी उबाल है। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने विभाग के मुख्य कार्यालय में काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया तथा चेतावनी दी कि जब तक गुंडई करने वाले नेता पर कड़ी कार्यवाही नहीं की जाती, तब तक कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग रहेंगे। धरना प्रदर्शन में अपने संबोधन में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जिस राज्य को बनाने के लिए हम सभी सरकारी कर्मचारियों ने अपना शत प्रतिशत योगदान दिया आज उसी राज्य में सरकारी कर्मचारियों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार हो रहा है। बड़ा सोचनीय विषय है कि सरकारी कर्मचारी आज अपनी पेंशन के लिए आंदोलन कर रहा है, अपने हितों की रक्षा करने के लिए संघर्ष कर रहा है और उसके साथ ही अब उसे अपनी जान माल की सुरक्षा की चिंता भी सता रही है। क्योंकि ऐसे छुटभय्ये नेता अब बेलगाम हो गये हैं। कर्मचारियों ने कहा कि इन छुटभय्ये नेताओं के द्वारा उनके साथ आए दिन ऐसी घटनाएं की जा रही है जो काफी शर्मनाक है। कर्मचारियों ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर इन बाहुबली नेताओं को उखाड़ फेंकना आज बेहद आवश्यक हो गया है और इसी क्रम में आज लोक निर्माण विभाग के सभी कर्मचारी आंदोलन को मजबूर हुए हैं और जब तक चंपावत के इस गुंडई करने वाले छुटभय्ये नेता पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक कर्मचारी आंदोलनरत रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी कैबिनेट बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले
Next: मानव एवं बाल तस्करी विषय पर स्पर्धा संस्था ने एसएसबी के सेक्टर मुख्यालय में किया व्याख्यान कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.