Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • भागीरथी-2 चोटी पर एवलांच में दबने से हेल्पर की मौत
  • उत्तरकाशी

भागीरथी-2 चोटी पर एवलांच में दबने से हेल्पर की मौत

RNS INDIA NEWS 06/07/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में स्थित भागीरथी-2 चोटी के आरोहण के लिए गए 27 सदस्यीय दल में से एक सदस्य की एवलांच के नीचे दबने से मौत हो गई। चोटी के सफल आरोहण के बाद सभी सदस्य वापस आए गए। वापस आने पर दल ने गंगोत्री नेशनल पार्क और आपदा प्रबंधन विभाग को घटना की सूचना दी। शव को भोजबासा से नीचे गंगोत्री पहुंचाया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार एवलांच में दबे हेल्पर का शव दल के सदस्यों ने बुधवार देर शाम भोजबासा पहुंचाया। बीते 24 जून को नौ पर्वतारोही समेत 27 सदस्यीय दल भागीरथी-2 के आरोहण के लिए गया था। बीते मंगलवार को करीब नौ पर्वतारोही चोटी पर सफल आरोहण कर लौट रहे थे, तभी अचानक एवलांच आने के कारण हेल्पर के रूप में शामिल संजय सिंह राणा पुत्र गुलाब सिंह, 25 वर्ष निवासी मनेरी कामर गांव की बर्फ में दबने से मौत हो गई। दल के सदस्यों ने हेल्पर का शव बुधवार शाम को भोजबासा पहुंचा। बृहस्पतिवार को युवक का शव गंगोत्री पहुंचा दिया गया है। इससे पहले कालिंदीखाल ट्रैक पर गए गाइड की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, जिसका शव 14 दिन बाद उत्तरकाशी पहुंचाया गया था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हेल्पर का शव भोजबासा से गंगोत्री पहुंचा दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्ची से बलात्कार के मामले में 09 साल से फरार 25 हजार का इनामी एसटीएफ ने दबोचा
Next: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया पटवारी/लेखापाल भर्ती परीक्षा का परिणाम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.