Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ में यू-ट्यूबर और व्लॉगरों की होगी सख्त निगरानी
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में यू-ट्यूबर और व्लॉगरों की होगी सख्त निगरानी

RNS INDIA NEWS 04/07/2023
default featured image

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में आने वाले यू-ट्यूबर और व्लॉगर द्वारा मंदिर की धार्मिक मर्यादाओं के खिलाफ कार्य करने पर अब कार्रवाई होगी। बदरी-केदार मंदिर समिति ने चौकी केदारनाथ को तहरीर देकर इस तरह के कृत्य करने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। केदारनाथ में यहां की धार्मिक महत्व और मर्यादा के खिलाफ वीडियो, रील, व्लॉग आदि बनाने वालों की अब खैर नहीं होगी। बदरी-केदार मंदिर समिति नेपुलिस चौकी केदारनाथ को इस बाबत एक तहरीर दी है। बीकेटीसी के कार्याधिकारी आरसी तिवारी की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर की प्रतिलिपि बीकेटीसी के अध्यक्ष और सीईओ के साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है। तहरीर में कहा कि केदारनाथ में हर दिन बड़ी संख्या में यू-ट्यूबर, व्लॉगर के साथ ही इंस्ट्राग्राम, रील और वीडियो बनाने वाले पहुंच रहे हैं। कई बार ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिससे धाम की मर्यादा धूमिल हो रही है। साथ ही करोड़ों हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है। कहा गया कि लोगों की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ केदारनाथ में यू-ट्यूब, शार्ट, वीडयो, इंस्टाग्राम पर रील आदि बनाई जा रही है। इससे लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर परिक्षेत्र में धार्मिक भावनाओं के विपरीत यू-ट्यूब, शार्ट, वीडियो और रील बनाने वालों पर कठोर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ताकि भविष्य में केदारनाथ धाम में इस तरह के कृत्य न हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलवे लाइन पर मिला ग्रामीण का शव
Next: आईडीपीएल फैक्ट्री प्रबंधन को छोड़ना होगा कैंपस : डीएम

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.