Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अवैध खनन से भरे डंपर चालक ने वन कर्मियों को दी जान से मारने की धमकी
  • देहरादून

अवैध खनन से भरे डंपर चालक ने वन कर्मियों को दी जान से मारने की धमकी

RNS INDIA NEWS 04/07/2023
rns featured image new

विकासनगर। पछुवादून में खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। सहसपुर स्थित वन विभाग के बैरियर पर अवैध खनन के डंपर को वन कर्मियों ने रोका तो डंपर चालक वाहन रोकने के बजाय भाग निकला। वन कर्मियों ने पीछा कर डंपर चालक को रोक लिया। डंपर में अवैध खनन पाये जाने पर वन कर्मियों ने उसे वन चौकी चलने को कहा, लेकिन वाहन चालक ने लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास खनन माफिया की मदद से वन कर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया और डंपर लेकर देहरादून की ओर भाग निकला। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने डंपर मालिक और चालक के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार देर रात अवैध खनन से भरा डंपर विकासनगर से देहरादून की ओर जा रहा था। तभी वन विभाग के बैरियर पर वन विभाग की टीम ने डंपर को रोक दिया, लेकिन चालक डंपर को रोकने के बजाया देहरादून की ओर भाग निकला। जिस पर वन विभाग की टीम ने डंपर का पीछा कर रामपुर में डंपर को रोक दिया। डंपर चालक से खनन के वाहन को रोककर डंपर चालक से खनन से सबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन डंपर चालक खनन सामग्री के दस्तावेज नहीं दिखा पाये। जिस पर वन कर्मी डंपर में बैठकर डंपर को वापस सहसपुर चलने को कहा। चालक जब वापस लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो वहां पर खनन माफिया से मिलकर डंपर चालक ने चारों वन कर्मियों को वाहन से बाहर निकालकर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद डंपर चालक डंपर सहित देहरादून की ओर भाग निकला। इस मामले में वन दरोगा गणपत लाल की तहरीर पर सहसपुर पुलिस ने डंपर नंबर के मालिक व चालक के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही वाहन चालक व मालिक का पता लगाया जा रहा है। जल्द आरोपियेां की गिरफ्तारी की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम पौड़ी और एसएसपी ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का हाल जाना
Next: जर्जर मार्ग की मरम्मत के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.