Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम पौड़ी और एसएसपी ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का हाल जाना
  • देहरादून

डीएम पौड़ी और एसएसपी ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/07/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। कांवड़ यात्रा के सकुशल आयोजन को लेकर डीएम पौड़ी और एसएसपी ने अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी और शौचालयों की व्यवस्था का फीडबैक लिया। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश। एसएसपी ने नीलकंठ मंदिर के गर्भगृह में भीड़ बढ़ने पर कांवड़ियों को पुंड़रासू में बने यात्री शेड में रोकने के निर्देश भी दिए। डीएम डॉ. आशीष चौहान मंगलवार को स्वर्गाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसपी श्वेता चौबे के साथ कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का हाल जाना। परमार्थ निकेतन आश्रम स्थित योगा हॉल में सेक्टर प्रभारियों से बातचीत भी की। कई सेक्टरों में बैरियर, पीए सिस्टम, बिजली-पानी और शौचालय की समस्या से उन्हें अवगत कराया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बुधवार तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रशासन और पुलिस का कंट्रोल रूम एक ही स्थान पर स्थापित करने को भी कहा। पुलिस और अन्य विभागीय अधिकारियों में समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि यात्रा को सकुशल संपन्न कराना हर किसी की जिम्मेदारी है। एसएसपी ने यात्रा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को कहा। किसी भी घटना का तत्काल मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। मौके पर एएसपी शेयर सुयाल, एसडीएम आकाश जोशी, उपसेना नायक आईआरबी राजन सिंह, मनजीत सिंह, श्रेष्ठ गुनसोला, श्याम दत्त नौटियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने पर केस
Next: अवैध खनन से भरे डंपर चालक ने वन कर्मियों को दी जान से मारने की धमकी

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.