Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सहकर्मी की हत्या में सुरक्षाकर्मी समेत दो नामजद
  • हरिद्वार

सहकर्मी की हत्या में सुरक्षाकर्मी समेत दो नामजद

RNS INDIA NEWS 04/07/2023
rns featured image new

हरिद्वार। सुरक्षाकर्मी की रॉयफल से चली गोली से सहकर्मी की मौत होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने सुरक्षाकर्मी एवं एक अन्य सहकर्मी पर बेटे की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, पुलिस ने सुरक्षाकर्मी की रॉयफल कब्जे में लेकर निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की तैयारी कर ली है। सोमवार शाम प्रेमनगर आश्रम कैंपस के ठीक बाहर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में अंबे सिक्योरिटी इंटरप्राइजेज की डिलीवरी वैन कैश की डिलीवरी देने पहुंची थी। कैश डिलीवरी वैन जब वापस लौटने लगी तब सुरक्षाकर्मी जितेंद्र निवासी गांव रावली महदूद सिडकुल अपनी लाईसेंसी राइफल उठा रहा था। अचानक हाथ से राइफल के गिरने पर गोली चल गई थी और पास में ही मौजूद सहकर्मी आदित्य वर्मा के पेट में जा लगी। कनखल के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया था कि की लोड होने के कारण राइफल से गोली चल गई थी। देर रात कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे मृतक के पिता सुरेश कुमार वर्मा निवासी निकट शिवडेल स्कूल कृष कालोनी जगजीतपुर कनखल ने सुरक्षाकर्मी जितेंद्र एवं एक अन्य कर्मचारी पर साजिश के तहत बेटे की गोली मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के मुताबिक हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव डॉ. संधु ने ली प्रदेश में जड़ी-बूटी के विकास के सम्बन्ध में बैठक
Next: दोबारा जांची जाएंगी फेल छात्रों की कॉपियां

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.