Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षक संघ चुनाव में गरमाई शिक्षक राजनीति
  • देहरादून

शिक्षक संघ चुनाव में गरमाई शिक्षक राजनीति

RNS INDIA NEWS 02/07/2023
rns featured image new

देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव ने जोर पकड़ लिया। शिक्षकों को लुभाने के लिए प्रत्याशी हर दॉव आजमा रहे हैं। शिक्षकों के विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप और पेज पर प्रत्याशियों के चुनावी घोषणा पत्र, पोस्टर और वीडियो संदेश भी छाए हुए हैं। प्रत्याशियों के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर सर्वे भी शुरू किए हैं। यह बात दीगर है कि हर प्रत्याशी के समर्थक इन सर्वेक्षणों में अपने प्रत्याशी को ही सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्रचारित कर रहे हैं।
शिक्षक संघ का प्रांतीय सम्मेलन छह और सात जुलाई को अल्मोड़ा में होना है। सात जुलाई को नई प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव होना है। इससे पहले संघ के चुनाव नवंबर 2017 में हुए थे। संघ के संविधान के अनुसार नई कार्यकारिणी का चुनाव नवंबर 2020 में हो जाना चाहिए था। कोरोना महामारी और फिर संघ के नेताओं के परस्पर विवाद की वजह से समय पर चुनाव नहीं हो पाए। अभी हाल में शिक्षक गिरीश चंद्र पनेरू ने हाईकोर्ट में रिट की थी। अध्यक्ष और महामंत्री के पद पर 13 शिक्षक नेता दावेदार हैं। हाईकोर्ट ने शिक्षा निदेशक को इस मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए थे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी के अनुसार अधिवेशन के आयोजन और अवकाश के बाबत स्पष्ट आदेश जारी किए जा चुके हैं।

प्रमुख दावेदार
1. अध्यक्ष: वर्तमान महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा, राम सिंह चौहान, रविंद्र राणा, कमलेश चंद्र पंत, गिरीश चंद्र गैरोला,
2.महामंत्री: रमेश चंद्र पैन्यूली, शिव सिंह नेगी, डॉ. अंकित जोशी, गिरीश पनेरू, एकता रस्तोगी, बलवंत नेगी, डॉ. प्रमोद कुमार भट्ट

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार गैराज में लगी आग
Next: ट्रांसजेंडर को बताई उनके लिए बनी योजनाएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.