Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसबीआई एटीएम काटकर नगदी लूटने वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार
  • देहरादून

एसबीआई एटीएम काटकर नगदी लूटने वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार

RNS INDIA NEWS 02/07/2023
rns featured image new

घटना में प्रयुक्त कार, गैस कटर मशीन और चार लाख रुपये नगदी बरामद

देहरादून। हर्रावाला चौकी क्षेत्र में एसबीआई एटीएम काटकर अंदर से नगदी लूटने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मेवात के हामिद गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। घटना में शामिल दो आरोपी फरार चल रहा हैं। उनकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कार, गैस कटर मशीन और चार लाख रुपये नगदी बरामद की है। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने रविवार दोपहर अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि 26 जून की रात मियांवाला फ्लाईओवर की सर्विस लेन स्थित एसबीआई का एटीएम काटा गया। घटना को लेकर 27 जून को एटीएम का संचालन करने वाली कंपनी के कर्मचारी ने मुंबई से मेल पर तहरीर भेजकर केस दर्ज कराया। पता लगा कि घटना के दिन सुबह ही एटीएम में आठ लाख रुपये डाले गए थे। इससे पहले भी कुछ नगदी एटीएम में होने की संभावना है। केस दर्ज कर डोईवाला और रानीपोखरी थाना पुलिस के साथ एसओजी देहात को मिलाकर चार टीमें बनाई गई। चारों टीमों ने एटीएम के पास से घटना के बाद निकली कार को ट्रेस किया। 400 सीसीटीवी कैमरों और हरियाणा पुलिस ने जानकारी के बाद पता लगा कि गैंग हरियाणा के मेवात इलाके है। यह इलाका अपराधियों के निवास के लिए फेमस है। वहां दबिश देकर पुलिस ने हामिद (28) पुत्र असरफ, अनीश (28) पुत्र सलमुद्दीन और नजमा (30) पत्नी सद्दाम तीनों निवासी शिकारपुर थाना तावडू जिला नूह, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एटीएम कटर मशीन, घटना में प्रयुक्त कार, उस पर लगाई गई फर्जी नंबर प्लेट और चार लाख रुपये नगदी बरामद की है। घटनाक्रम में नजमा का पति सद्दाम और तस्लीम उर्फ तस्सी निवासी सिरौली, पुनहाना, नूह, हरियाणा फरार चल रहा है। यह गैंग कई राज्यों में ऐसी वारदातें कर चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने की नई दिल्ली में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला से भेंट
Next: कार गैराज में लगी आग

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.