Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • झूठा केस दर्ज कराने पहुंचा यूपी का वांछित गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

झूठा केस दर्ज कराने पहुंचा यूपी का वांछित गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/07/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंचे यूपी के वांछित को पुलभट्टा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को थाना भोजीपुरा बरेली के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलभट्टा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से किच्छा जा रहा था। इस दौरान उसके गांव में ही रहने वाले चाचा ने अपने तीन साथियों के साथ पुलभट्टा फ्लाईओवर के पास उसकी बाइक रुकवाकर चाकू व तमंचे के बल पर उसकी पत्नी को आम के बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट ने शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी के अलग-अलग बयान दर्ज किये। जांच के दौरान दोनों के बयानों में भिन्नता पाई गई। मामले को संदिग्ध देखते हुए पुलभट्टा पुलिस की एक टीम को भोजीपुरा बरेली भेजा गया। वहां पहुंच कर पुलिस टीम ने उसके चाचा के बयान दर्ज किए। यहां पुलिस को पता चला कि शिकायतकर्ता पर अपनी चाची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना भोजीपुरा में 21 जून को केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत को पूरी तरह झूठा पाया। पुलभट्टा थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायतकर्ता अपने खिलाफ दर्ज केस में समझौता करने के लिए अपने चाचा को झूठे केस में फंसाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी दपंति का पुलिस एक्ट में चालान कर आरोपी पति को भोजीपुरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कूड़े का समयबद्ध निस्तारण नहीं करने पर पीसीबी ने शिवालिकनगर नगर पालिका और बीएचईएल को भेजा नोटिस
Next: 15 पेटी देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.