Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पत्नी के सिर पर मारा पति ने फ्राइंगपैन, 27 टांके लगे
  • देहरादून

पत्नी के सिर पर मारा पति ने फ्राइंगपैन, 27 टांके लगे

RNS INDIA NEWS 27/06/2023
rns featured image new

देहरादून। आपसी झगड़े में पति ने पत्नी के सिर पर फ्राईपेन दे मारा। फ्राईपेन लगने से महिला का सिर का काफी बड़ा हिस्सा फट गया। उपचार कराया तो महिला के सिर में 27 टांके लगे। हमले को लेकर बेटे ने अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जोगीवाला चौकी इंचार्ज पंकज तिवारी ने बताया कि कैलाश सिंह रावत निवासी शिवनारायण विहार, मोहकमपुर हाल में आईआरडीई में कंट्रेक्ट के जरिए काम करते हैं। उनका अक्सर अपनी पत्नी बीना देवी से विवाद होता है। बीते रविवार शाम को इनके दोनों बेटे घूमने चले गए। इस दौरान दंपति के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान कैलाश सिंह रावत ने फ्राईपेन उठाया और पत्नी के सिर पर दे मारा। इसके बाद भी मारपीट करते रहे। महिला के चिल्लाने पर इनके मकान मालिक और आसपास के लोग आए। तब महिला को बचाया गया। बेटे पहुंचे तो मां को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। वहां उनके सिर में टांके लगे। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि मामले में आरोपी करन सिंह ने अपने पिता कैलाश सिंह रावत के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा देश: गणेश जोशी
Next: महिला की आत्महत्या में ससुरालियों पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.