Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेसियों ने मंत्री को बताई शहर की समस्याएं
  • देहरादून

कांग्रेसियों ने मंत्री को बताई शहर की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 27/06/2023
rns featured image new

देहरादून। महानगर कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल से मुलाकात की। कांग्रेसियों ने मंत्री को शहर की समस्याओं से अवगत कराकर निराकरण की मांग की है। पूर्व विधायक राजकुमार और पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि महानगर में स्मार्ट सिटी के नाम पर चल रहे निर्माण कार्यों के चलते पूरे देहरादून की सड़कें खुदी हुई हैं और आये दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, घरों की पेयजल लाइनें जगह-जगह टूटी होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि मौसम की पहली ही बारिश से देहरादून शहर में लगभग सभी इलाकों में पानी भरा है, जिससे लोगों को परेशानी हुई। शहर के कई स्थानों में सीवर लाइन खुदाई के कारण बंद नालियों का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। पूर्व विधायक राजकुमार ने मलिन बस्तियों की समस्या रखते हुए कहा कि देहरादून शहर में बसी हुई मलिन बस्तियों में एलिवेटेड सड़कों के निर्माण की योजना बनाई जा रही है जो कि पूर्णतः अव्यवहारिक है, इससे बस्तियों में पेयजल और पानी की निकासी की समस्या खड़ी हो सकती है। विभिन्न मलिन बस्तियों में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का निर्माण रोक उनमें बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जाय। इस मौके पर गौरव चाौधरी, दीप बोहरा, भरत शर्मा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रोत्साहन भत्ता बढ़ने पर मंत्री का आभार जताया
Next: लकड़ी चोरों ने वनकर्मियों पर हमला कर साथी को छुड़ाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.