Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्य में रोपवे और मैट्रो पर शीघ्र कार्यवाही की जायेगी: कौशिक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्य में रोपवे और मैट्रो पर शीघ्र कार्यवाही की जायेगी: कौशिक

RNS INDIA NEWS 06/11/2020
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश के शहरी विकास, आवास, राजीव गाँधी शहरी आवास, जनगणना, पुनर्गठन एवं निर्वाचन मंत्री मदन कौशिक ने सचिवालय स्थित सभा कक्ष में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में रोपवे, और मैट्रो विषय पर शीघ्र कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में हर की पैडी के पास से चण्डी देवी तक रोपवे के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दिया गया है। इस कार्य के लिए शीध्र टेण्डर प्रक्रिया के लिए निर्देश दिये गये है तथा उक्त कार्य को समय से पूर्ण कराये जाने हेतु अधिकारियो को निर्देशित किया गया है। नीलकंठ और ऋषिकेश के बीच तीन स्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज तथा त्रिवेणी घाट के लिए रोपवे के निर्माण हेतु हेतु प्लान तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। देहरादून में मेट्रो के लिए भारत सरकार से वार्ता के लिए पुन: बैठक की जायेगी। इसके साथ ही उन्होने नगर निकाय विस्तार के सम्बन्ध में भी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें ऋषिकेश में कुछ सीमा विस्तार तथा श्रीनगर को नगर निगम बनाये जाने एवं हरिद्वार जनपद में भगवानपुर सीमा विस्तार, इमलीखेडा, रामपुर, पाडलीगुर्जर,, ढण्डेरा को नये निकाय के रूप में विकासित करना है। इसके अतिरिक्त उघमसिहनगर में लालपुर, सिरोरीकला, नगला बागेश्वर में गरूड और पौडी में थलीसैण्ड सहित कुल 13 निकायो के विस्तार पर चर्चा की गई। इस बैठक में सम्बन्धित जिलाधिकारियो को वीडियो क्रन्फे्रसिंग के माध्यम से जोडा गया था। जिलाअधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस सम्बन्ध में एक सप्ताह के अन्दर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराये। इस अवसर पर, सचिव आवास शैलेश बगौली, जिलाधिकारी हरिद्वार, रविशंकर, अपर सचिव, हरिश चन्द्र सेमवाल इत्यादि उच्चाधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिकारियों को अपने आचरण में सुधार लाने का प्रयास करना चाहिए : रेखा आर्य
Next: तीन दिन के निजी दौरे के पर देहरादून पहुंची प्रियंका गांधी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.