Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने की जनपद में वाहन पार्किंगों की समीक्षा बैठक
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने की जनपद में वाहन पार्किंगों की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 24/06/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने जनपद में निर्माणाधीन व प्रस्तावित वाहन पार्किंगों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय में की। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन पार्किंगों का कार्य के लिये जो समय निर्धारित किया गया है उन पार्किंगों का कार्य तय समयानुसार करना सुनिश्चित करें इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन पार्किंगों का कार्य पूर्ण हो चुका है उन पार्किंगों का उपयोगिता प्रमाण पत्र जिलाधिकारी कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि निर्माणाधीन वाहन पार्किंगों के कार्याें का पूर्ण होने का माहवार रोस्टर बना लिया जाय ताकि समय-समय कार्य की अद्यतन स्थिति को देखा जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद में जो भी वाहन पार्किंगों का कार्य किया जा रहा है उन कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने निर्देश दिये पार्किंगों के सम्बन्ध में शासन स्तर पर कोई प्रकरण लंबित हो तो समय-समय पर पत्राचार किया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन वाहन पार्किंगों के आगणन बनाये जाने है उन्हें तत्काल बनाते हुये जिलाधिकारी कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आम जनता की जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये निर्माणाधीन पार्किंगों में अधिक से अधिक जन सुविधाओं को विकसित किया जाय। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित पार्किंगों के डिजाइन, उनमें दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जानकारी कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों से प्राप्त की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्ताेलिया सहित कार्यदायी संस्थाओ के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
Next: क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा ने दूरस्थ चौकी जैंती का किया भ्रमण

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.