Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारधाम यात्रा में आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं :सतपाल महाराज
  • देहरादून

चारधाम यात्रा में आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं :सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 24/06/2023
rns featured image new

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान आस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने के विषय में अफवाह फैलाने, शिवलिंग पर नोट बरसाने और खच्चरों को सिगरेट पिलाने समेत सभी प्रकरणो को गंभीरता से लिया गया है। दोषी पाए जाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया के जारी एक बयान में महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग चारधाम यात्रा को लेकर अनावश्यक अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। विपक्षी राजनीतिक दल भी उन अफवाहों को हवा देने का काम कर रहे हैं। इस समय चारधाम यात्रा निर्बाध गति से चल रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ स्थलों के दर्शनों को उत्तराखंड आ रहे हैं। ऐसे में अनावश्यक मामलों को तूल देकर जो भी यात्रा को बाधित करने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
महाराज ने बताया कि 18 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुये चारधाम एवं हेमकुण्ड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अब तक 48.79 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में भी अब तक 20 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी है। महाराज ने श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया है कि वह श्रद्धा भाव से यात्रा नियमों का पालन करते हुए सहयोग करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जी-20: सौंदर्यीकरण कार्य समय पर पूरे नहीं होने से मंत्री खफा
Next: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.