Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जी-20: सौंदर्यीकरण कार्य समय पर पूरे नहीं होने से मंत्री खफा
  • देहरादून

जी-20: सौंदर्यीकरण कार्य समय पर पूरे नहीं होने से मंत्री खफा

RNS INDIA NEWS 24/06/2023
rns featured image new

ऋषिकेश।  जी-20 के मेहमानों की गंगा आरती के लिए त्रिवेणी घाट के सौंदर्यीकरण कार्य निर्धारित तिथि 20 जून तक पूरे नहीं होने पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नाराजगी जतायी है। मंत्री ने डीएम दून सोनिका से दूरभाष पर वार्ता कर सभी विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य पूर्ण होने तक त्रिवेणी घाट पर ही कैम्प करने के निर्देश दिए।
शनिवार को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट पर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। सौंदर्यीकरण कार्य समय से पूरा नहीं होने से खफा मंत्री ने कहा कि अतिशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण किए जाए। कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता ना हो। सभी कार्य स्थायी हों, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्देश दिए कि मैनपावर बढ़ाते हुए रात्रि में भी निर्माण कार्य किए जाएं। निर्देशित किया कि विभाग स्थायी प्रकृति के कार्य करें तथा जो कार्य किए जा रहे हैं उनके रखरखाव की भी पूर्ण व्यवस्था बना ली जाए। उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएं। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सौरभ असवाल, नगर आयुक्त राहुल गोयल, अधिशासी अभियंता लोनिवि धीरेंद्र कुमार, ईई सिंचाई दिनेश उनियाल, ईई यूपीसीएल शक्तिलाल, एसडीओ सिंचाई अनुभव नौटियाल सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, पार्षद रीना शर्मा, शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, जिला कार्यालय प्रभारी देवदत्त शर्मा, रूपेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम टुटेजा, मण्डल महामंत्री युवा मोर्चा अभिनव पाल, उषा जोशी, सुधा असवाल, भावना किशोर गौड़ आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन खरीदारी में पांच हजार रुपये गंवाए
Next: चारधाम यात्रा में आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं :सतपाल महाराज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.