Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पूर्व प्रधानाध्यापिका पर छात्रा के उत्पीड़न का मुकदमा
  • हरिद्वार

पूर्व प्रधानाध्यापिका पर छात्रा के उत्पीड़न का मुकदमा

RNS INDIA NEWS 22/06/2023
rns featured image new

रुड़की। नगर के राजकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका के खिलाफ एक छात्रा को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में पुलिस जांच कर रही है। नगर निवासी एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री नगर के राजकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। महिला का कहना है कि उसकी बेटी पढ़ने में होशियार थी और कई पुरस्कार भी हासिल कर चुकी थी। सरकार की ओर से छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए टेबलेट खरीदने हेतु उनके खाते में धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। उसकी बेटी के खाते में दोगुनी राशि जमा कर दी गई थी। जब उसकी बेटी को इस बात का पता चला तो उसने प्रधानाध्यापिका को घटना के संबंध में जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका ने उसे कहा कि अपने खाते से आधी रकम निकालकर उसे नकद वापस किया जाए। बेटी ने इसे सरकारी खाते में जमा कराने की बात कही। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने छात्रा को प्रताड़ित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सो रहे व्यक्ति के कमरे से नगदी और सामान चोरी
Next: राशिफल 23 जून

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
  • महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.