Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर घायल
  • हरिद्वार

बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 22/06/2023
rns featured image new

रुड़की। लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर दो बाइकें आपस में टकरा गई। इससे एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता ने जान बूझकर टक्कर मारने का शक जताकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पथरी थाने के शाहपुर शीतलाखेड़ा निवासी राजेंद्र कुमार का बेटा सौरभ गत दिवस अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक से लक्सर की ओर आ रहा था। सुल्तानपुर से आगे बेगम रोह पुल के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सोनू की बाइक नीचे गिरकर फिसल गई। इससे सोनू और सौरभ घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सुल्तानपुर के एक नर्सिंग होम में भेजा। मरहम पट्टी के बाद सोनू को छुट्टी मिल गई लेकिन सौरभ को हायर सेंटर रेफर किया गया। हरिद्वार जिला अस्पताल में एक्स रे कराने पर पता चला कि सौरभ के हाथ और पैर की हड्डी पांच जगहों पर फ्रैक्चर हैं। डॉक्टर उसके ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं। उसके पिता ने मंगलौर कोतवाली के घोसीपुरा निवासी वसीम पुत्र नसीम और एक अज्ञात पर जान बूझकर टक्कर मारने का संदेह जताकर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने किया ऋषिकेश में होने वाले जी 20 कार्यक्रम की तैयारी को लेकर निरीक्षण
Next: सभी विभाग अपनी अपनी संपत्ति का सपूर्ण ब्यौरा, भूमि पर अतिक्रमण की संपूर्ण जानकारी दें: जिलाधिकारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.