Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग संस्कृत परिसर में विवि कुलपति ने योग किया
  • टिहरी

देवप्रयाग संस्कृत परिसर में विवि कुलपति ने योग किया

RNS INDIA NEWS 21/06/2023
rns featured image new

नई टिहरी। श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग में इस बार देश के विभिन्न परिसरों से आये छात्रों ने योग किया। तीन दिवसीय योग महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के 13 परिसरों के छात्र श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में पहुंचे थे। बुधवार को अतंराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी के नेतृत्व में विवि के संस्कृत परिसर देवप्रयाग में कुलपति समेत विभिन्न परिसरों से आये 350 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों ने योग किया। परिसर के नव निर्मित खेल मैदान में मंगलाचरण व वेदमंत्रों के साथ योगाभ्यास की शुरुआत हुई। योग प्रशिक्षकों द्वारा संस्कृत में योगासन की विधि बताते सभी से योगासन करवाये गए। कुलपति प्रो.वरखेडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को नई पहचान दिलवाकर भारत का गौरव बढाया है। समस्त विश्व में योग से मनुष्य स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में विश्वविद्यालय और भी भव्य रूप में योग दिवस मनाएगा। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि योग को अपने जीवन का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज व देश बनाने में योगदान करें। कार्यक्रम में परिसर निदेशक प्रो. पीबीवी सुब्रह्ममणयम परिसर में आये लोगों स्वागत किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अशासकीय कालेजों की संबद्धता हटाने का निर्णय गलत
Next: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल और बूथों पर किया योग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.