Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 550 बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए दो सप्‍ताह के समर कैंप का आयोजन
  • देहरादून

550 बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए दो सप्‍ताह के समर कैंप का आयोजन

RNS INDIA NEWS 21/06/2023
rns featured image new

देहरादून। स्वo श्री नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति के द्वारा आयोजित कमजोर वर्ग एवं जरूरतमंद परिवार के लगभग 550 बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए दो सप्‍ताह का समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्रियाकलापों जैसे संगीत, क्राफ्ट, नृत्य, योग, हस्तशिल्प, मार्शल आर्ट तथा पर्सनेलिटी डेवलपमेंट आदि पर लगातार कक्षाओं का आयोजन किया गया।
इस कैम्‍प के समापन के अवसर पर आयोजन हिंदू नेशनल स्कूल, लक्ष्मण चौक देहरादून के प्रांगण में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्‍य अतिथि‍ कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार प्रेमचंद अग्रवाल थे। साथ ही सांसद राज्यसभा नरेश बंसल एवं अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग डॉक्टर गीता खन्ना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन समारोह के दौरान बच्चों के द्वारा विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नृत्य के कार्यक्रम के दौरान “लंदन ठुमकदा” की प्रस्तुति ने सभी बच्चों और दर्शको को उत्साह से भर दिया। इसी दौरान “जीते हैं चल” गीत ने सभी दर्शको को जीवन खुले जीने के प्रेरणा दी। बच्चों के द्वारा मार्शल आर्ट, योग तथा सेल्फ डिफेंस से संबंधित तरकीबों की प्रस्तुति भी दी। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के समापन पर समिति के द्वारा चलाए जा रहे इन कार्यक्रमों की भूरि–भूरि प्रसंशा की तथा समिति के सदस्यों को साधुवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। समिति के यूथ विंग के अध्यक्ष विनायक शर्मा स्वामी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, बच्चों और दर्शकों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। और आश्वासन दिलाया की भविष्य में भी समिति ऐसे ही कार्यक्रमों के माध्यम जरूरतमंद परिवार के बच्चों के लिए ऐसे आयोजनों को चलाने में सदैव प्रयासरत रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन कर्मियों से मारपीट के तीन आरोपियों पर मुकदमा
Next: अशासकीय कालेजों की संबद्धता हटाने का निर्णय गलत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.