Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अंडरपास को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
  • हरिद्वार

अंडरपास को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 20/06/2023
rns featured image new

हरिद्वार। सर्वानंद घाट के पास अंडरपास की हालत को लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर लोनिवि और एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार के सर्वानंद घाट और भीमगोड़ा दोनों अंडरपास की हालत बद से बत्तर हो गई है। जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो लोक निर्माण विभाग दफ्तर के बाहर धरना दिया जाएगा। मंगलवार को अंडरपास के पास प्रदर्शन करते हुए महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तरी हरिद्वार में दो अंडरपास जो कि हाईवे पर दुर्घटना रोकने और लंबे कट की दूरी कम करने के लिए बने हुए हैं, आज उनकी स्थिति इतनी खराब है कि वहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। गंगा किनारे कोई रेलिंग नहीं है। हाईवे निर्माण के बाद उनका जीर्णोद्धार होना था। लेकिन दोनों अंडर पास आज दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। स्थानीय निवासी विपिन शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, सोहन लाल ने बताया कि रोजाना यहां से सैकड़ों स्थानीय लोग सर्वानंद घाट अंडरपास से हरिपुर, भूपतवाला से आने जाने के लिए इसका उपयोग करते हैं लेकिन यहां से निकलना अब दुर्घटना को दावत देना हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में एसएन तिवारी, विनेश शर्मा, बंटी प्रकाश, अनिल कुमार, आशीष अग्रवाल, गिरीश कुमार, गोपी शर्मा, भूदेव शर्मा, राजेश कुमार, मयंक सैनी, धर्मपाल सिंह, हरिओम शर्मा, गणेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राजू कुमार, बंटी शर्मा, सोनू चौधरी, राहुल शर्मा उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
Next: ड्रग्स माफिया को जड़ से समाप्त करने के लिए नकल विरोधी कानून की तरह कड़े से कड़े कानून को लाने की जरूरत पड़ी तो, यह भी लाया जा सकता है :  सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शादी से चार दिन पहले युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.