Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सोशल मीडिया में छाया हुआ है केदारनाथ मन्दिर गर्भगृह में महिला द्वारा शिवलिंग पर रुपए उड़ाने का मामला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

सोशल मीडिया में छाया हुआ है केदारनाथ मन्दिर गर्भगृह में महिला द्वारा शिवलिंग पर रुपए उड़ाने का मामला

RNS INDIA NEWS 19/06/2023
23

केदारनाथ मंदिर समिति की शिकायत पर सोनप्रयाग कोतवाली में महिला के खिलाफ मामला दर्ज

डीएम ने भी दिए थे महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम का विवाद शांत होता हुआ नजर नहीं आ रहा है…भले ही इस विवाद से धाम की छवि पर भी प्रभावित होने लगी हो, बावजूद इसके केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में लगाए गए सोने का मामला चर्चाओं का विषय बना हुआ है। हालही में केदारनाथ मन्दिर के गर्भ गृह मे लगे सोने को पीतल बताने को लेकर केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आरोप लगाए गये कि मंदिर के गर्भ गृह में लगाया गया धातु सोना नहीं पीतल है। हालाँकि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा है कि केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, यात्रा में खलल डालने और सनातन धर्म की आस्था पर ठेस पहुंचाने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र के तहत केदारनाथ के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करने वाले दानीदाता की मंशा पर सवाल उठाया जा रहा है। बीकेटीसी अध्यक्ष का मानना है कि गर्भगृह में लगे सोने को पीतल बताया जा रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने विपक्षियों पर ही कई सवाल खड़े किए हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र के एक दानीदाता जिन्होंने 2005 में बदरीनाथ धाम में स्वर्ण सिंहासन चढाया था। उन्होंने इच्छा जताई थी कि बिना किसी शर्त और निस्वार्थ भावना से वह केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करना चाहते थे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव मुहर लगी थी और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की देखरेख में निर्धारित प्रक्रिया से दानीदाता के स्वर्णकारों ने गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित कराया। इसके एवज में दानी दाता ने न ही आयकर छूट संबंधी 80 जी सर्टिफिकेट की मांग की, और ना ही अपने नाम की कहीं उल्लेख की शर्त रखी। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि दानीदाताओं की भावनाओं का इस तरह अपमान होता रहा तो तीर्थों में दान सहयोग और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए कोई भी आगे नहीं आएगा। इस मामले में आरोप लगने के बाद मंदिर समिति की ओर से जारी प्रेस नोट में केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में साल 2022 में दीवारों को स्वर्ण मंडित दानदाता के सहयोग से संपादित किया गया था, मंदिर समिति की जानकारी के मुताबिक 23,777.800 ग्राम सोना लगाया गया जिसका वर्तमान मूल्य 14.38 करोड़ है। जबकि स्वर्ण मंडित कार्य के लिए प्रयुक्त कॉपर प्लेट का कुल वजन 1001.300 किलोग्राम बताया गया है और कीमत 29 लाख बताई गई है। हालांकि जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी ने भी जांच कराने की मांग की है और मंदिर समिति ने भी जांच कराने का निर्णय लिया है।

केदारनाथ गर्भगृह में नोट उड़ा रही महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वहीं दूसरी ओर केदारनाथ गर्भगृह में नोट उड़ा रही महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मंदिर गर्भ गृह में शिवलिंग पर रुपए उड़ाए जाने के मामले लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि कार्याधिकारी केदारनाथ मंदिर समिति की तरफ से रुद्रप्रयाग पुलिस को तहरीर दी गई कि 18 जून को सोशल मीडिया में मंदिर के गर्भ गृह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक महिला द्वारा बाबा के शिवलिंग पर नोट /रुपए उड़ाए जा रहे हैं जिसमें ‘क्या कभी अम्बर से सूर्य बिछड़ता है’ का संगीत जोड़ा गया है। इस वीडियो से हिंदू सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पंहुची है। जिससे की देश-विदेश में श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होने संबंधी शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पंहुचाने संबंधी भादवि की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई है।और साथ ही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के इन दोनों मामलों मे अब देखना होगा कि इनकी हकीकत अखिर कब तक पूरी तरह से साफ हो पायेगी?

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता
Next: गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में साइकिल रैली का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.