Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने किया ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ दौड़ का आयोजन
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने किया ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ दौड़ का आयोजन

RNS INDIA NEWS 18/06/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लक्ष्य ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस पूर्ण रुप से प्रतिबद्ध है। एसएसपी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा प्रचलित नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत ड्रग्स जागरुकता हेतु लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। रविवार 18 जून को रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के क्रम में ड्रग्स जागरुकता हेतु ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के युवाओं और अल्मोड़ा पुलिस के जवानों द्वारा बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा ने प्रातः सात बजे रघुनाथ सिटी मॉल से हरी झंडी दिखाकर जागरुकता दौड़ का शुभारंभ किया तथा स्वयं भी दौड़ में प्रतिभाग कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए दौड़ पूरी कर सभी के लिए फिटनेस प्रेरक बने। दौड़ का समापन पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में हुआ। जागरुकता दौड़ में अल्मोड़ा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी व अन्य विभागों के कर्मचारी सहित नगर के युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा ने ड्रग्स के प्रति जागरुकता संदेश देते हुए कहा कि ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ दौड़ का उद्देश्य युवाओं में नशे की लत को समाप्त कर उनमें स्पोर्ट्स के प्रति रुचि पैदा करना है। नशा एक ऐसी बीमारी है जो हमारे शरीरिक व मानसिक विकास को समाप्त करता है तथा नशे से इंसान गलत कार्यों की ओर अग्रसर होकर अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी समाप्त करता है। एक अच्छे व सुढृढ़ समाज के लिए सभी का स्वस्थ होना आवश्यक है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के लक्ष्य ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए सभी से अल्मोड़ा पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एयरपोर्ट पर मारपीट में टैक्सी ड्राईवर पर मुकदमा
Next: पॉवर जूनियर इंजीनियर्स ने प्रमोशन में देरी पर यूपीसीएल मैनेजमेंट को घेरा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.