Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नीलकंठ बाजार अनिश्चितकाल हेतु बंद रखने का ऐलान
  • देहरादून

नीलकंठ बाजार अनिश्चितकाल हेतु बंद रखने का ऐलान

RNS INDIA NEWS 18/06/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। नीलकंठ क्षेत्र के व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खुलने से पौराणिक नीलकंठ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत होगी। रविवार को नीलकंठ मंदिर परिसर में व्यापार सभा नीलकंठ की आपातकालीन बैठक हुई। इसमें प्रशासन के रवैये पर आक्रोश जताया गया। साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने कहा कि श्रावण मास की कांवड यात्रा को शुरू होने में महज 10 दिन बचे हैं। नीलकंठ मेला क्षेत्र में तैयारियां अधूरी हैं। ऊपर से स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। व्यापार सभा अध्यक्ष बृजेश चौहान ने कहा कि मौसम की मार से बचने को दुकानों के ऊपर लगाए टीन शेड को प्रशासन की ओर से तत्काल हटाने का दबाव बनाना उचित नहीं है। जबकि प्रशासन की ओर से पूर्व में चिह्नित अतिक्रमण पर व्यापारियों ने अपने-अपने काउंटर अंदर कर लिए हैं। फिर भी व्यापारियों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। बताया कि सड़क पर बैरिकेडिंग लगाने और पैदल मार्ग में लगने वाली लाइन पर छह फीट ऊंची जाली से पैक किये जाने की बात की जा रही है। सवाल उठाया कि लाइन में अंदर चलने वाले यात्रियों को किसी आपात स्थिति में कैसे बाहर निकाला जाएगा। इन मुद्दों को लेकर व्यापार सभा सचिव ने एसडीएम से फोन पर वार्ता की। आरोप लगाया कि एसडीएम का जवाब गैर जिम्मेदाराना रहा, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। बैठक में सर्वसम्मति से 19 जून सोमवार से समूचा नीलकंठ बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया। कहा, प्रशासन जब तक व्यापारियों के साथ सहयोग नहीं करेगा आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर व्यापार सभा अध्यक्ष बृजेश चौहान, सचिव पूरण सिंह पयाल, कोषाध्यक्ष अवनीश नौटियाल, पूर्व प्रधान धन सिंह राणा, रविंद्र नेगी, मनोज नेगी, सुनील नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहर को क्लीन और ग्रीन रखना हर नागरिक का दायित्व
Next: शीशमबाड़ा प्लांट की गंदगी को लेकर सेलाकुई में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.