
देहरादून। दून में 24 जून को रोजगार मेला लगेगा। 2171 पदों पर भर्ती के लिए निजी क्षेत्र की कई कंपनियां रोजगार मेले में आएंगी। मेले में शामिल होने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में युवाओं को योग्यता के अनुसार अलग-अलग सेक्टर में रोजगार का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि दो हजार से अधिक पदों के लिए निजी क्षत्र ने उन्हें रिक्तियां भेजी हैं। जिसके लिए युवाओं की चयन प्रक्रिया 24 जून को उनके कार्यालय परिसर में होगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में जाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, ताकि भर्ती वाले दिन युवाओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
इन सेक्टर में होगी भर्ती: फार्मा, मैन्यूफेक्चिगरिंग, बीपीओ, हॉस्पिटलिटी, सर्विस, सिक्योरिटी, बैंकिंग, हेल्थ के साथ ही सेल्स और मैनेजमेंट सेक्टर में युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। इसमें फ्रेशर के अलावा अनुभवी युवा भी शामिल हो सकते हैं। कंपनियों की ओर से देहरादून, सेलाकुई, हरिद्वार, गुरुग्राम समेत दूसरे शहरों के लिए यह भर्ती की जा रही है।

