Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशा मुक्त पखवाड़ा के तहत ड्रग्स जागरुकता हेतु निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त पखवाड़ा के तहत ड्रग्स जागरुकता हेतु निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

RNS INDIA NEWS 14/06/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु द्वारा अन्तरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस के क्रम में चल रहे नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत जनपद के समस्त सीओ व थाना/यातायात प्रभारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनजागरुकता अभियान चलाकर जनमानस को ड्रग्स के प्रति जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के क्रम में बुधवार 14 जून को जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्कूल, कॉलेजों में ड्रग्स जागरुकता के सम्बन्ध में छात्रा-छात्राओं के मध्य हस्तलिखित निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग कर ड्रग्स जागरुकता का परिचय देते हुए नशे के विरुद्ध हस्तलिखित निबंध एवं पोस्टर बनाए गए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा पुरस्कृत किया गया। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया, साथ ही विद्यार्थी जीवन में शिक्षा का महत्व बताते हुए मन लगाकर पढाई करते हुए अपने भविष्य को उज्जवल बनाने की प्रेरणा दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क तो बनी नहीं, कैसे बनेगा एनएच: बिट्टू कर्नाटक
Next: बाराकोट में चार दुधारू गायों की मौत  

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.