Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चरस तस्करी के दोषियों को 12 साल की सजा और एक लाख अर्थदंड
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के दोषियों को 12 साल की सजा और एक लाख अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 13/06/2023
judge hammer

अल्मोड़ा। चरस तस्करी के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला ने अभियुक्त पवनेश कुमार और अभियुक्त टीकम सिंह को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों अभियुक्तगणों को 12-12 साल की सजा व एक-एक लाख रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला 06 अक्टूबर 2020 का है जब थानाध्यक्ष लमगड़ा उपनिरीक्षक सुनील सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक गौरव जोशी व कांस्टेबल नीरज साही, एसओजी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। चैकिंग के दौरान एक स्कूटी में दो व्यक्तियों के कब्जे से प्लास्टिक की थैली में में 5 किलो 16 ग्राम चरस मिली। पूछताछ में अभियुक्तों ने गाँव से चरस खरीदकर हल्द्वानी में बेचने की बात बताई। बरामद चरस को मौके पर शील सर्व मोहर कर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विवेचनाधिकारी द्वारा विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस मामले का विचारण विशेष सत्र न्यायाधीश, अल्मोड़ा के न्यायालय में चला। इस मामले में अभियोजन की ओर से पाँच गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया गया तथा अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी शेखर चन्द्र नैल्याल द्वारा न्यायालय को बताया कि अभियुक्तगणों से बरामद 5 किलो 16 ग्राम अवैध चरस वाहन संख्या यूके04वाई 7015 स्कूटी से संयुक्त रूप से बरामद हुआ है और अभियुक्तगणों द्वारा अवैध रूप से चरस का कारोबार किया जा रहा है तथा दस्तावेजी साक्ष्य भी न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। विशेष सत्र न्यायाधीश, अल्मोड़ा ने दस्तावेजी साक्ष्यों एवं पत्रावली का परिशीलन कर अभियुक्त पवनेश कुमार पुत्र शेरी राम निवासी गलनी तहसील धारी थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल तथा अभियुक्त टीकम सिंह पुत्र भूपाल सिंह निवासी ग्राम चमोली बड़ोन धारी जनपद नैनीताल को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों अभियुक्तगणों को 12-12 साल की सजा व एक-एक लाख रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर बैठे कमाई का लालच देकर छात्र से 1.70 लाख रुपये ठगे
Next: गर्मी में बिजली कटौती ने छुड़ाए पसीने, शहरी-ग्रामीण इलाकों में इतने घंटे होगा पावर कट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.