Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लखवाड़ की ध्यांटुड़ियों ने किया लखवाड़ मंदिर में 7 तोला सोने का छत्र भेंट
  • देहरादून

लखवाड़ की ध्यांटुड़ियों ने किया लखवाड़ मंदिर में 7 तोला सोने का छत्र भेंट

RNS INDIA NEWS 12/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। लखवाड़ गांव की ध्याणटुड़ियों (बेटियों) ने महासू देवता मंदिर लखवाड़ में सात तोला सोने से बना छत्र भेंट कर अपने परिवार की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर में जागड़ा पर्व आयोजित किया गया। गांव के महिला और पुरुषों ने मंदिर परिसर में देव हारूल पर शानदार नृत्य किया। जौनसार बावर में मन्नत पूरी होने पर देव पालकी को अपने घर आमंत्रित करने और देवता को मंदिर में भेंट अर्पित करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसी परंपरा का निर्वहन करते लखवाड़ गांव की बेटियों ने सोने से बना छत्र भेंट किया। सोमवार सुबह से ही गांव की विवाहित और अविवाहित बेटियों का मंदिर में आने का सिलसिला शुरु हो गया था। मंदिर परिसर में विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद गर्भगृह में विराजमान देव पालकी पर चांदी का छत्र चढ़ाया गया। इसके बाद मंदिर में देव हारुल का गायन शुरु हुआ। देव हारूल के माध्यम से देवता के महातम्य का वर्णन किया गया। बुजुर्ग महिलाओं ने चार भाई महासू के कश्मीर से जौनसार में आने की कथा का वर्णन किया। दोपहर में भंडारे के बाद एक बार फिर लोकनृत्यों का दौर शुरु हुआ। जो पूरी रात चलता रहा। रात भर ग्रामीणों ने जागरण देवता की प्रस्तुति करने के साथ ही लोक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। इस दौरान अंजू राठौर, पूनम तोमर, गीता कैंतुरा, लता राय, कृष्णा नेगी, अनिता तोमर, नीलम, सुनीता जोशी, कविता, संगीता, रंजीता, गोल्डी, गंभीर सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह चौहान, अजीत सिंह, संसार सिंह तोमर, जितेंद्र चौहान, राजेश कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरबर्टपुर में हुई दिन दहाड़े लूट में गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने लूट के 97 हजार रुपये व बाइक बरामद की
Next: नियमित कार्यप्रभारित कर्मचारियों ने की पेंशन सुविधा की मांग

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.