Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरबर्टपुर में हुई दिन दहाड़े लूट में गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने लूट के 97 हजार रुपये व बाइक बरामद की
  • देहरादून

हरबर्टपुर में हुई दिन दहाड़े लूट में गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने लूट के 97 हजार रुपये व बाइक बरामद की

RNS INDIA NEWS 12/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। हरबर्टपुर में बुजुर्ग से हुई पांच लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के कमरे से 97 हजार रुपये और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर फिर से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं वारदात में शामिल दूसरा बाइक सवार लुटेरा अब भी फरार है। पुलिस के अनुसार, 23 मई को बुजुर्ग शेरदीन पुत्र मजीद निवासी जाटोवाला थाना सहसपुर से दिन दहाडे दो बाइक सवार लुटेरों ने पीएनबी के बाहर पांच लाख रुपये लूट कर फरार हो गये थे। तब पुलिस ने इस मामले में 7 जून को मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार एक आरोपी लुटेरे अमित कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी 23 पीएसी के पास आदर्श कालोनी थाना सिविल लाईन मुरादाबाद यूपी को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। लूट की एक लाख पांच हजार रुपये बरामद किए थे। आरोपी अमित ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को बताया था कि पांच लाख की लूट में उसने तीन लाख रुपये खुद रख दिए थे। जबकि दो लाख रुपये उसने लूट में शामिल अपने दोस्त अविनाश उर्फ मोहित पुत्र रजवा निवासी 23 पीएसी के पास आदर्श कालोनी थाना सिविल लाईन मुरादाबाद यूपी को दिए थे। आरोपी अमित ने तब पुलिस को बताया था कि एक लाख पांच हजार रुपये पुलिस ने उससे दिल्ली में बरामद किये। जबकि साठ हजार रुपये उसने अपने बच्चों की स्कूल फीस व किताबों पर खर्च किये। बाकि कुछ रुपये व बाइक उसने अपने घर पर रखे हुए हैं। जिस पर कोतवाली पुलिस ने दस जून को कोर्ट से अमित की तीन दिन की पुलिस रिमांड ली थी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि कोर्ट से मिली तीन दिन की रिमांड के दौरान पुलिस ने अमित कुमार की निशानदेही पर उसके मुरादाबाद स्थित घर से लूट की 97 हजार रुपये की नगदी व लूट की वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उजाड़े गए ग्रामीणों को आवासीय पट्टे देने के लिए सीएम से मिले विधायक
Next: लखवाड़ की ध्यांटुड़ियों ने किया लखवाड़ मंदिर में 7 तोला सोने का छत्र भेंट

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.