Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम फिर बदलेगा, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मौसम फिर बदलेगा, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 09/06/2023
weather

Weather Alert

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर से पलटी मारने वाला है। मौसम विभाग ने 10 जून से लेकर 13 जून तक उत्तराखंड में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पुलिस-प्रशासन चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरत रहा है।
उत्तराखंड में मौसम की मनमर्जियां जारी है। बेमौसम बरसात और बर्फबारी से न सिर्फ चारधाम यात्रा में अड़चनें आ रही हैं, बल्कि किसानों को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। पहाड़ों में सेब के काश्तकारों को बरसात और बर्फबारी से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। हालांकि अभी भी मौसम की ये मनमानी जारी है। मॉनसून की दस्तक से पहले ही बारिश ने उत्तराखंड में लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर उत्तराखंड में जो चेतावनी जारी की है, उसके मुताबिक कल 10 जून को प्रदेश के कुछ पहाड़ी इलाकों में बारिश की आशंका बनी हुई है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 11 जून को प्रदेश के कई क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है।
इन दिनों उत्तराखंड में बारिश की वजह से सबसे ज्यादा मुश्किलें चारधाम यात्रा मार्ग पर आती है। क्योंकि बारिश में जगह-जगह पहाड़ियों से भूस्खलन होता है। भूस्खलन के कारण कई बार बड़े हादसे में हो जाते हैं। इसके अलावा जाम की स्थिति तो आम बात है। वहीं, मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पर्यटन विभाग ने केदारनाथ धाम यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर भी 15 जून तक रोक लगा रखी है। हालांकि जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन पहले से हुआ है, वो केदारनाथ धाम जा सकते हैं। इसके अलावा 10 जून तक केदारनाथ धाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी बंद है। 11 जून से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन खुल जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 जून को मिलेंगे भारतीय सेना को 331 अधिकारी, तैयारी पूरी
Next: रैश ड्राइविंग में चार डंफर समेत 10 वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.