Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 10 जून को मिलेंगे भारतीय सेना को 331 अधिकारी, तैयारी पूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

10 जून को मिलेंगे भारतीय सेना को 331 अधिकारी, तैयारी पूरी

RNS INDIA NEWS 09/06/2023
rns featured image new

देहरादून। भारतीय सेना के बेड़े में जल्द 331 सेना अधिकारी जुड़ने वाले हैं। 10 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 373 जेंटलमैन कैडेट्स (जीसी) पासिंग आउट परेड (पीओपी) के बाद सैन्य अफसर बन जाएंगे। इसमें 331 जीसी भारतीय हैं। इसके साथ ही आईएमए देहरादून एक बार फिर खतरनाक और हर विपदा से लड़ने वाले जवानों की खेप देश को देना जा रहा है। 10 जून (शनिवार) को सेना प्रमुख की अगुवाई में ये जवान देश की रक्षा की शपथ लेंगे। शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड में थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे शामिल होंगे।
पीओपी में कुल 373 जीसी भाग लेंगे, जिसमें 331 भारतीय और 42 विदेश जीसी होंगे। भारत के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले ये जीसी इस बार अकादमी के रेगुलर कोर्स (सीडीएस, एक्स एनडीए व एक्स एसीसी) टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स और यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम के हैं। जूते की टाप और देश भक्ति की धुन के साथ जब ये जीसी अंतिम पग पार करेंगे तो सरहद पर दुश्मनों के पसीने जरूर छुटेंगे। उधर देश की आबादी में एक फीसदी से भी कम हिस्सेदारी रखने वाला उत्तराखंड भारतीय सेना को अफसर देने में इस पासिंग आउट परेड में पांचवें नंबर पर है। जबकि, उत्तराखंड से कहीं ज्यादा आबादी वाले अन्य राज्य सूची में ही नहीं है। भारतीय सैन्य अकादमी के आंकड़े भी इसकी तस्दीक करते हैं। पिछले 4 सालों में अकादमी से प्रत्येक टर्म में पास आउट होने वाले कैडेट्स में उत्तराखंड तीसरे नंबर पर है।

राज्यों से कितने कैडेट्स: अफसर बनने वालों में सबसे ज्यादा 63 कैडेट्स उत्तर प्रदेश से हैं। जबकि दूसरे नंबर पर बिहार 33, तीसरे नंबर पर हरियाणा 32, चौथे नंबर पर 26 महाराष्ट्र और पांचवें नंबर पर 25 उत्तराखंड है। सेना में दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व भी बेहद सीमित है। तमिलनाडु से 8, आंध्र प्रदेश से 1, कर्नाटक 11, तेलंगाना 3, केरल 5 कैडेट्स हैं। वहीं, राजस्थान 19, पंजाब 23, मध्य प्रदेश 19, दिल्ली 12, जम्मू व कश्मीर 6, हिमाचल प्रदेश 17, पश्चिम बंगाल 3, झारखंड 8, मणिपुर 1, असम 1 गुजरात 2, चंडीगढ़ 1, उड़ीसा 2, पुडुचेरी 1, अरुणाचल 8, छत्तीसगढ़ 5, त्रिपुरा से 1 कैडेट है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने नियमों के उल्लंघन करने वालों पर लगाया 1.10 लाख जुर्माना
Next: मौसम फिर बदलेगा, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.