Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रेल हादसे से पीड़ित बच्चों को ग्राफिक एरा निशुल्क शिक्षा देगा
  • देहरादून

रेल हादसे से पीड़ित बच्चों को ग्राफिक एरा निशुल्क शिक्षा देगा

RNS INDIA NEWS 08/06/2023
rns featured image new

देहरादून। बालासोर रेल हादसे के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए ग्राफिक एरा सामने आया है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने पीड़ित परिवारों के बच्चों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर एप्लिकेशन, बीकॉम, एग्रीकल्चर समेत सभी पाठ्यक्रमों में निशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की है।
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश बालासोर हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ है। इस हादसे में बहुत से परिवारों के कमाने वाले सदस्यों की मृत्यु हो गई। ग्राफिक एरा अपने सामाजिक सरोकारों के चलते ऐसे परिवारों के बच्चों के भविष्य के प्रति चिंतित है। निशुल्क प्रोफेशनल एजुकेशन देकर इन बच्चों को सहारा दिया जा सकता है। उनका भविष्य संवारने के लिए ग्राफिक एरा अपनी ओर से हर संभव प्रयास करेगा।
डा. घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी देहरादून और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून, भीमताल और हल्द्वानी परिसरों में से कहीं भी पीड़ित परिवारों के बच्चे अपनी योग्यता के अनुसार प्रवेश ले सकते हैं। उन्हें सीधे प्रवेश दिया जाएगा और पूरा कोर्स उनके लिए निशुल्क होगा। ग्राफिक एरा इससे पहले पुलवााम के शहीदों के बच्चों और जोशीमठ आपदा पीड़ितों के लिए भी ऐसी घोषणा कर चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच साल का हाउस टैक्स माफ करके बस्तियों में टैक्स लगाने के फैसले का स्वागत
Next: भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से दक्षिण भारत घूमने का लीजिए पैकेज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शाही स्नान कर हरिद्वार से लौटे महेश्वर देवता

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निहंग सिखों के वापस लौटने से कुल्हाल बॉर्डर पर आवाजाही सामान्य हुई

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.