Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में ग्रीष्मोत्सव में छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • पौड़ी

पौड़ी में ग्रीष्मोत्सव में छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

RNS INDIA NEWS 07/06/2023
rns featured image new

पौड़ी। ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या स्थानीय शिक्षण संस्थानों के नाम रही। प्राइमरी और जूनियर वर्ग में नन्हे-मुन्नें बच्चों ने देश के विभिन्न प्रांतों के मनमोहक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
रामलीला मैदान में शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या के तहत प्राइमरी वर्ग में ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल ने गढ़वाली नृत्य समलोन्या रुमाल, नेहरू मांटेसरी ने मराठी लोक नृत्य अप्सरा आली, विद्या भारती शिशु मंदिर विकास मार्ग ने नागपुरिया नृत्य और बीआर मॉडर्न स्कूल राजस्थानी लोक नृत्य झुण झुण बाजे पर शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। जूनियर वर्ग में ब्राइट स्टार ने स्याली रामदई, नेहरु मांटेसरी ने बंसी बजादै, मुरली बजै दे, सरस्वती शिशु मंदिर क्यूंकलेश्वर ने पोस्तु का छुम्मा, बीआर मॉडर्न ने राजुली तिले धारू बोला, राआइंका पौड़ी नगर फुलदई संक्रति पर घोघा माता, राजमति देवी सरस्वती शिशु मंदिर तिमली सैदा फूल जाइ जइ, रा आदर्श जूहा स्कूल नगर क्षेत्र न. 11 ने कुमाउनी रानी रूमल मा, डीएवी इंटर कॉलेज ने ता छुमा, ता छुमा दरी, राकइंका पौड़ी ने खेलो झुमैलो और मेसमोर इंटर कॉलेज ने ले भुजे जाला ले च्यूड़ा की प्रस्तुति देकर छात्र-छात्राओं ने उत्तराखण्ड के विभिन्न हिस्सों के लोक संस्कृति के रंग बिखरे। इन प्रस्तुतियों ने खचाखच भरे रामलीला मैदान में देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। इससे पूर्व सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंगकर्मी व लोक गायक मनोज रावत अंजुल, विशिष्ठ अतिथि भातखंडे संगीत महाविद्यालय में लोकगायन और वादन के शिक्षक इंद्रमोहन चमोली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से सांकृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही कई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना कबीलेतारीफ है। उन्होंने सामाजिक, साहित्यिक सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए आयोजक मंडल की सराहना की। पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने आयोजन में सहयोग के लिए के लिए सभी शहरवासियों, स्कूलों का धन्यवाद किया। इस मौके पर सांस्कृतिक संयोजक पदमेंद्र नेगी, रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष विरेंद्र रावत, समाज सेवी भरत सिंह रावत, सतेंद्र रावत आदि मौजूद थे। संचालन वीरेंद्र खकरियाल और प्रवीण नेगी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्वेलर पर कमेटी के नाम पर धोखाधड़ी में मुकदमा
Next: गुलदार ने घर के गेट पर खड़ी 10 साल की बच्ची समेत दो पर किया जानलेवा हमला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.