Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शुभम महरा करेंगे साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग कम्पटीशन में देश का प्रतिनिधित्व
  • अल्मोड़ा

शुभम महरा करेंगे साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग कम्पटीशन में देश का प्रतिनिधित्व

RNS INDIA NEWS 07/06/2023
WhatsApp Image 2023-06-07 at 4.10.41 PM

05 से 09 जुलाई तक मालदीव में आयोजित होगी प्रतियोगिता

अल्मोड़ा। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के क्षेत्र में मुकाम हासिल करने वाले नगर के शुभम महरा का चयन एशियन बॉडी बिल्डिंग कम्प्टीशन के लिए हुआ है। अब वह अगले माह मालदीव में होने जा रहे कम्प्टीशन में भारत का नेतृत्व करेंगे। गोवा में आयोजित आईबीबीएफ की इंडियन टीम ट्रायल प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के शुभम महरा का चयन एशियन बॉडी बिल्डिंग कम्प्टीशन के लिए हुआ है। साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन की 13वीं साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप 2023 आगामी जुलाई माह में 05 से 09 तारीख तक मालदीव में आयोजित होने जा रही है। जिसमें शुभम भारतीय टीम में शामिल होकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदित हो कि शुभम मेहरा दो बार मिस्टर अल्मोड़ा, दो बार मिस्टर कुमाऊं यूनिवर्सिटी, एक बार मिस्टर यूपी रह चुके हैं और नॉर्थ जोन चैम्पियनशिप में ब्रांज मेडल जीत चुके हैं। इसके अतिरिक्त शुभम ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है और एशियन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर उन्होंने सफलता प्राप्त की है।
मूल रुप से बागेश्वर जिले के कौसानी के शुभम, वर्तमान में अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली मोहल्ले में निवास करते हैं और रघुऩाथ सिटी मॉल अल्मोड़ा में प्योर फिटनेस स्टूडियो जिम का भी संचालन करते हैं। शुभम के पिता डॉ० महेन्द्र सिंह महरा हरीदत्त पेटशाली इण्टर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं जबकि माता धौलादेवी ब्लॉक में सहायक अध्यापिका हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार ने घर के गेट पर खड़ी 10 साल की बच्ची समेत दो पर किया जानलेवा हमला
Next: राज्‍यपाल ने होटल एसोसिएशन, नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.