Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दशोलीगढ़ दिवा कौथीग में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
  • चमोली

दशोलीगढ़ दिवा कौथीग में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

RNS INDIA NEWS 04/06/2023
rns featured image new

चमोली।  दशोलीगढ़ के समीप कोट-कंडारा में पहली बार आयोजित हो रहे दशोलीगढ़ दिवा कौथीग पर्यटन एवं सहकारिता मेले के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोक गायिका पम्मी नवल के साथ ही महिला मंगल दलों और स्कूली बच्चों के ईको क्लब ने लोक संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण पर कई कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। रविवार को स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित पहले कौथीग का शुभारंभ विधायक अनिल नौटियाल ने ने किया। महिलाओं ने शिवालय से मेला पंडाल तक जल कलश यात्रा निकाली। स्थानीय देवी देवताओं की आराधना के साथ ही स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। महिला मंगल दल कंडारा, नौली, हिंडोली, जेटी, सुनाली, बांतोली, चंटिग्याला, सैंज आदि ने जागर, चौंफुला और चांछरी आदि की प्रस्तुतियां दी। स्कूलों के ईको क्लबों की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रही। वहीं लोक गायिका पम्मी नवल के साथ विकेश भारद्वाज और जितेंद्र कुमार के गायन पर दर्शक खूब थिरके। विधायक नौटियाल ने कहा कि मेले और कौथीग हमारी संस्कृति के संवर्धन के माध्यम हैं। यही नहीं नई पीढ़ी में अपनी संस्कृति का प्रचार करने का माध्यम भी हैं। विधायक ने मेले के सहयोग के लिए उचित मदद करने का भरोसा भी दिया। मेलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दशोलीगढ़ देवभूमि के 52 गढ़ों में से एक है। जिसके प्रचार प्रसार और पर्यटन मानचित्र पर स्थापना के लिए कौथीग का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, जाख के जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी और थिरपाक के लक्ष्मण सिंह बिष्ट, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, राकेश नेगी, सतेंद्र सिंह, मेला सचिव मनोज रावत, दिग्पाल सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्यूटी की गलत लोकेशन बताने पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Next: अशोक शिलालेख की ओर रुख कर रहे पर्यटक

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

सीमांत जिलों में टेक्नोलॉजी हब विकसित करने पर जोर

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.