Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गैंगस्टर अतीक अहमद के मकान पर चला बुलडोजर
  • देहरादून

गैंगस्टर अतीक अहमद के मकान पर चला बुलडोजर

RNS INDIA NEWS 03/06/2023
rns featured image new

देहरादून। जमीन धोखाधड़ी के मामलों में जेल में बंद गैंगस्टर अतीक अहमद के मेहूंवाला क्षेत्र के तूंतोवाला में स्थित मकान को ध्वस्त कर दिया गया। आरोपी गैंगेस्टर अतीक अभी सुद्दोवाला जेल में बंद है। आरोप है कि उसने एक बीघा सरकारी जमीन कब्जाकर आलीशान कोठी तैयार की थी। इसकी कीमत दो करोड़ से अधिक बताई जा रही है। शनिवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें तूंतोवाला स्थित अतीक की कोठी पर पहुंची। उस वक्त घर में अतीक की पत्नी के अलावा किराएदार मौजूद थे। हालांकि घर में जरूरत भर का सामान था। पुलिस-फोर्स के साथ जेसीबी मशीनों को देखकर अतीक के परिजनों ने घर खाली करना शुरू कर दिया। आधे घंटे बाद टीम ने मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। शाम तक पूरे मकान को ध्वस्त कर दिया गया।
गैंगस्टर अतीक अहमद पर देहरादून में जमीन धोखाधड़ी 11 मुकदमे दर्ज हैं। एक साल से फरार चल रहे अतीक को पुलिस ने बीते मई में गैंगस्टर घोषित करते हुए 25 हजार का इनाम रखा था। बाद में वह बसंत विहार में किराए के मकान से गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद अतीक की संपत्तियों की जांच शुरू की गई। उसके मकान के ग्राम समाज की भूमि पर बने होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जिला प्रशासन को ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी थी। जिस पर शनिवार को कार्रवाई की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निगम कर्मचारियों ने उठाई गोल्डन कार्ड बनाने की मांग
Next: टौंस नदी में नहाते समय दून का युवक लापता

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.