Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा में मेंस्ट्रुअल हेल्थ, हाइजीन एवं अवेयरनेस विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा में मेंस्ट्रुअल हेल्थ, हाइजीन एवं अवेयरनेस विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 02/06/2023
WhatsApp Image 2023-06-02 at 5.42.51 PM

अल्मोड़ा। शिक्षा संकाय और सोच संस्था द्वारा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में मेंस्ट्रुअल हेल्थ, हाइजीन एन्ड अवेयरनेस विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा, कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट, पद्मश्री बसंती देवी, पिंकशी फाउंडेशन की सह संस्थापक शालिनी गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सेमिनार के उद्घाटन सत्र में सेमिनार की संयोजिका प्रो० भीमा मनराल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में संरक्षक और कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने सोच संस्था और शिक्षा संकाय द्वारा मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता विषय पर किए जा रहे सेमिनार से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आने की बात कही। उन्होंने अपने जीवन की घटनाओं को सभी मध्य साझा किया। उन्होंने उत्तराखंड के अलग अलग क्षेत्रों में फैली मान्यताओं और कुरीतियों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा ने सोच संस्था द्वारा मासिक धर्म विषय पर सेमिनार आयोजित कराने को लेकर संस्था के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया। उन्होंने सोच संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा की भविष्य में महिला आयोग सोच संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों में उनके साथ खड़ा रहेगा और उत्तराखंड में महिला उत्थान को लेकर हम सभी मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने पलायन को लेकर भी बात की और युवाओं को अपने क्षेत्र में रखकर ही कार्य को लेकर प्रेरित किया। बीज वक्ता के रूप में पिंकशी फाउंडेशन की सह संस्थापक और राष्ट्रीय सचिव शालिनी गुप्ता ने कहा महिलाओं को आज के समय में बेहतर मेंस्ट्रुअ प्रोडक्ट्स को स्वीकार करना चाहिए। विश्विष्ट अतिथि पद्मश्री बसंती देवी ने पर्यावरण बचाने को लेकर सभी छात्र छात्राओं से बातचीत की। जल, जंगल, जमीन के मुद्दों से सभी छात्र छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने पलायन को लेकर बात की और युवाओं से अपने प्रदेश में रहकर ही कार्य करने को प्रेरित किया। द्वितीय (तकनीकी) सत्र में महिला विशेषज्ञ डा. तृप्ता सयाना ने मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं पर बात की और सभी पहलुओं से छात्र छात्राओं को अवगत करवाया। और छात्राओं के प्रश्नों के जवाब भी उनको दिए। तृतीय सत्र में सुनीता भास्कर ने अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। उन्होंने विभिन्न संस्थानों के साथ के अपने अनुभवों और सामाजिक कार्यों का वर्णन किया। उन्होंने सोच संस्था द्वारा मासिक धर्म विषय पर किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीलम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सोच संस्था की ओर से आशीष पंत, राहुल जोशी, हिमांशी, जितेंद्र, कल्पना, प्रियंका, दीपिका, दीपाली, अभिषेक नेगी तथा प्रो. सुशील कुमार जोशी, प्रो. डी. एस. बिष्ट, प्रो. भास्कर चौधरी, प्रो. ममता असवाल, प्रो. अरविंद अधिकारी, डॉ. संगीता, डॉ. पारुल सक्सेना, डॉ. पूरन जोशी, डॉ. योगेश मैनाली, डॉ. रविंद्र नाथ पाठक, डॉ. देवेंद्र एवं शिक्षा संकाय के छात्र छात्राएं और शोधार्थी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटना में 6 घायल, पुलिस ने घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल
Next: विधायक मनोज तिवारी की माता का निधन, जताया शोक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.