Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार दुर्घटना में 6 घायल, पुलिस ने घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल
  • अल्मोड़ा

कार दुर्घटना में 6 घायल, पुलिस ने घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

RNS INDIA NEWS 02/06/2023
alm 07

अल्मोड़ा। हल्द्वानी से दन्या जा रही एक कार सुआखान से धसफड़ के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में 3 बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए। शुक्रवार की दोपहर दन्या पुलिस को सूचना मिली कि सुआखान से धसफड़ के बीच एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है, जिसमें यात्री फंसे हुए हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह पुलिस बल को साथ लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा रूपू गधेरा सड़क से करीब 100 मीटर खाई में उतर कर स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK01-C1712 ऑल्टो कार में फंसे घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। घायल यात्रियों को मौके पर मौजूद वाहनों की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी दाखिल करवाया गया। दुर्घटना में चालक शंकर सिंह गैड़ा, मोहन सिंह गैड़ा (40 वर्ष), प्रेमा (35 वर्ष), हेमू (10 वर्ष), हर्ष (8 वर्ष) को हल्की चोट आई है जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में चल रहा है तथा गंभीर घायल वैष्णवी (13 वर्ष) को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कार सवार सभी लोग दन्या अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। दुर्घटना का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में चार प्रतिशत की बढोत्तरी
Next: सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा में मेंस्ट्रुअल हेल्थ, हाइजीन एवं अवेयरनेस विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.