Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एक राज्य, एक प्रवेश के तहत समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एक राज्य, एक प्रवेश के तहत समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण शुरू

RNS INDIA NEWS 01/06/2023
rns featured image new

देहरादून। 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश के चार सरकारी विश्वविद्यालयों, उनसे संबद्ध सभी सरकारी, अनुदानित व निजी कॉलेजों में स्नातक दाखिलों के लिए समर्थ पोर्टल से पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
बताते चलें कि नई शिक्षा नीति के तहत छात्र अब समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए अर्ह होंगे। उन्होंने बताया कि एक छात्र को दस से अधिक विकल्प चुनने का मौका मिलेगा। वह अपनी पसंद के हिसाब से अपने कोर्स का चुनाव कर सकेगा। यहां उसकी मेरिट बनने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की तर्ज पर दाखिले होंगे।
एक छात्र को कई कॉलेजों में दाखिले का अवसर मिल सकेगा। इसके तहत प्रदेश के चार विश्वविद्यालयों, 119 सरकारी, 21 अशासकीय और इनसे संबद्ध सभी निजी कॉलेजों में दाखिले किए जाएंगे। छात्र अपने कंप्यूटर के अलावा मोबाइल से भी आवेदन कर सकेंगे। इसके आवेदन का शुल्क 50 रुपये तय किया गया है। मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी कैंपस में जल्द ही रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का विकल्प भी दिया जाएगा।
25 मॉडल डिग्री कॉलेज बन रहे हैं। हर ब्लॉक में डिग्री कॉलेज बनाने का काम पूरा हो चुका है। चार ब्लॉक में जमीन की तलाश जारी है। मंत्री रावत ने कहा कि जिन क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कत होगी, वहां के छात्र अपने कॉलेज में ऑफलाइन आवेदन जमा करा दें। कॉलेज के स्तर से इसे समर्थ पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, अपर सचिव प्रशांत आर्य भी मौजूद रहे।

इन विश्वविद्यालयों व इनके संबद्ध कॉलेजों में समर्थ से दाखिले
– दून विश्वविद्यालय
– कुमाऊं विवि व इससे संबद्ध कॉलेज
– श्रीदेव सुमन विवि परिसर व संबद्ध सभी कॉलेज
– सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विवि व संबद्ध सभी कॉलेज

ऐसे होगा समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण
सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर जाएं। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। अपना नाम, जन्मतिथि, ई-मेल, मोबाइल नंबर भरें और पासवर्ड डालें। आपका पंजीकरण होने के बाद यूजर नेम और पासवर्ड बन जाएगा। अब प्रोफाइल पर जाएं और अपनी डिटेल, फोटो, हस्ताक्षर व अन्य संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। इसे सबमिट करें। ऑनलाइन फीस जमा करें। इसके बाद अपना आवेदन पत्र पूरा करें और सबमिट कर दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कसारदेवी में ‘इकोज आफ कसार’ कार्यक्रम का होगा आयोजन, हस्तनिर्मित उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी
Next: रानीधारा मार्ग सुधारीकरण को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिले सभासद अमित साह

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.