Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की लगातार की जा रही मॉनीटरिंग : डीएम
  • रुद्रप्रयाग

यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की लगातार की जा रही मॉनीटरिंग : डीएम

RNS INDIA NEWS 30/05/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग निरंतर व्यवस्थाओं को और बेहतर करने में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ में दर्शन करने आए तीर्थ यात्रियों द्वारा पिछली यात्रा से भी एक लगभग एक माह के समय में अब तक 6 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं तथा जिनकी संख्या निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की लगातार माॅनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए थे। पिछले वर्ष के पहले माह में ही लगभग 5 लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए थे, जबकि 15 से 17 हजार यात्री प्रतिदिन केदारनाथ धाम पहुंचते थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की यात्रा 25 अप्रैल से आरंभ हुई थी। 10 मई तक अत्यधिक बारिश व बर्फबारी होने के बावजूद काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए। इसके साथ ही बीते सप्ताह में जब से मौसम ठीक हुआ है तब से श्रद्धालुओं की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि लगभग 22 से 25 हजार यात्री प्रतिदिन केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। केदारनाथ में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का रुझान काफी बढ़ा है। इससे व्यवस्थाओं को और बेहतर करना भी चुनौती है इसके लिए सभी विभागों द्वारा उनसे संबंधित कार्य किए जा रहे हैं, इनमें श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ होने पर उचित प्रबंधन करने सहित शौचालयों की संख्या में वृद्धि की जा रही है। इसके अलावा पेयजल की व्यवस्था, पशुओं से संबंधित व्यवस्थाओं में पशु चिकित्सकों की नियुक्ति, पशुओं को गरम पानी उपलब्ध कराए जाने की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए सभी विभागों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की दूसरी बैठक में सीएम धामी ने किया सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग
Next: हिमालय प्रबंधन किया जाना जरूरी: किशोर उपाध्याय

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.