Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • तिलाड़ी आंदोलन की बरसी पर दी श्रद्धांजलि
  • पौड़ी

तिलाड़ी आंदोलन की बरसी पर दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/05/2023
rns featured image new

पौड़ी। विभिन्न संगठनों ने तिलाड़ी आंदोलन की बरसी पर रवांई घाटी के आंदोलन में मारे गए लोगों को हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर उत्तराखंड में जनता के हकों को सुनिश्चित करने, सरकार कानून और संविधान के अनुसार चलने की मांग की गई। मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा में सीटू के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रंवाई घाटी जो कि वर्तमान में टिहरी जिले के बड़कोट तहसील में आती है का आंदोलन तिलाड़ी आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है। जहां स्वतंत्रता से पूर्व टिहरी राज्य के राजा नरेंद्र शाह द्वारा 1927-28 के समय में टिहरी रियासत में वन कानून बनाया गया। जिसमें ग्रामीणों के हितों को सिरे से अनदेखा कर दिया गया। जिसके तहत ग्रामीणों के आवागमन के रास्ते, उनके खेत व पशुओं को चराने के लिए जंगल आदि सभी वन कानून के अंतर्गत कर दिए गए। कृषि पर निर्भर ग्रामीण कानून के खिलाफ रवांई में एकजुट हो गए। उन्होंने आजाद पंचायत की घोषणा कर रियासत के खिलाफ विद्रोह शुरू कर दिया। पास के सभी लोग अपनी मांग को लेकर तिलाड़ी मैदान में जुटे। जहां 30 मई 1930 को रियासत के दीवान चक्रधर जुयाल के आदेश पर राज्य की सेना ने सभी आंदोलनकारियों पर गोलियां चला दी। जिससे मौके पर कई किसान शहीद हो गए और कई घायल भी हुए। बताया कि पूरा प्रकरण रवांई कांड या तिलाड़ी विद्रोह के नाम से जाना जाता है। कहा कि उत्तराखंड राज्य इस समय भी संकटकाल से चल रहा है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर सरकार गैर कानूनी एवं गैर संवैधानिक कदम उठा रही है। लेकिन कई जगहों पर असली भूमाफिया पर कोई कार्यवाही नहीं होती दिख रही है। कहा कि वन जमीन से लोगों को हटाया जा रहा है। लेकिन वनाधिकार अधिनियम पर कोई अमल नहीं हो रहा है। उन्होंने इस मौके पर जिला प्रशासन की माध्यम से सीएम को एक ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर सचिव देवानंद नौटियाल, रघुवीर सिंह रावत, गब्बर सिंह नेगी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सैनिकों ने ओआरओपी की विसंगतियां दूर करने की उठाई मांग
Next: कर्नाटक खोला की रामलीला में अभिनय करने वाली हर्षिता की फिल्म सोनी लिव पर रिलीज होने पर कमेटी ने किया हर्ष व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.