Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून

डीएम अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

RNS INDIA NEWS 29/05/2023
rns featured image new

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज जनसुनवाई में 112 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर मामले भूमि संबंधित रहे। इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, आधार कार्ड में उम्र संशोधन, सड़कों के गढ्ढे ठीक करने, घरों में पानी घुसने, नालियों की मरम्मत करना, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलवाने, बैंक लोन रिकवरी में समय देने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने भूमि फ्राॅड के प्रकरणों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रकरणों पर समाधान हो सके इसकी निरंतर प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं नगर निगम, एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद एवं अतिक्रमण की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेकर मौका मुआवना कार्यवाही करें। साथ ही लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों के गढ्ढों की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान में लेते हुए सड़क ठीक करें। उन्होंने अवैध प्लाॅटिंग, अवैध निर्माण आदि एमडीडीए से संबंधित प्राप्त हो रही शिकायतों पर एमडीडीए के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में बड़ोवाला में भूमि कब्जा करने, आरकेडियाग्राण्ट में बैंक द्वारा बंधक सम्पत्ति विक्रय करने सभावाला में भूमि का सीमांकन करने, ग्राम तौली तहसील विकासनगर भूमि का समतलीकरण करने की अनुमति की शिकायतों पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। सेरकी में आपदा ग्रस्त क्षेत्र में नियम विरूद्ध निर्माण के साथ ही अतिक्रमण किए जाने की शिकायतों पर सचिव एमडीडीए को निर्देशित किया। गायत्री एनक्लेव में कच्ची नहर खोलने एवं मरम्मत करने की शिकायतों पर लघु सिंचाई के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राशन विक्रेता द्वारा राशन न दिए जाने तथा अभद्रता की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन को जांच करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार शांति विहार रानी पोखरी में कूट रचित विक्रय पत्र तैयार कर भूमि विक्रय करने की शिकायतों पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को जांच करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 एस के बरनवाल, अपर नगर आयुक्त नगर निगम जगदीश लाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मुख्यालय  शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजन जैन, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित लोनिवि, सिंचाई, एमडीडीए, जल निगम, जल संस्थान आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाद्रि हंस हैण्डलूम सेन्टर डीनापानी में जागरूकता शिविर आयोजित
Next: अंतरिक्ष में एक और बड़ी कामयाबी, इसरो ने लॉन्च किया नैविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-01

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.