Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने दून अस्पताल में दांतों का कराया इलाज, जमकर की तारीफ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने दून अस्पताल में दांतों का कराया इलाज, जमकर की तारीफ

RNS INDIA NEWS 26/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-27 at 9.50.00 AM

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेज. गुरमीत सिंह (सेनि.) गुरुवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग विभाग में दांतों का इलाज कराने पहुंचे। सूचना पर निदेशक डा. आशुतोष सयाना खुद अस्पताल पहुंच गए और व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई। एम्स से डॉक्टरों के पहुंचने में समय लगने पर राज्यपाल को करीब 20 मिनट इंतजार करना पड़ा।
डीएमएस डा. धनंजय डोभाल ने बताया कि उन्होंने एम्स ऋषिकेश में आरसीटी कराई थी, उनके दांतों पर क्राउन लगना था। जिसको एम्स में बनवा लिया गया था। एम्स से डा. अमित ने पहुंचकर दून के डॉक्टरों के साथ क्राउनिंग की। राज्यपाल ने यहां पर डॉक्टरों के कार्यों की सराहना की और शुभकामनाएं देते हुए ग्रुप फोटो करवाया।
इस दौरान डा. महावीर चौहान, डा. प्रत्यक्ष पंवार, डा. अंकुर जोशी, डा. देवाशीष सवाईं, डा. कनिका शर्मा, डा. योगेश्वरी, एओ दीपक राणा, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी, एओ द्वितीय विनोद नैनवाल, पीआरओ दिनेश रावत, अभिषेक, रोहित वर्मा, भरत चौहान आदि मौजूद रहे।

सुविधाओं की कमी से जूझ रहा विभाग
दून अस्पताल के दंत रोग विभाग में डॉक्टर तो पर्याप्त है। लेकिन सामान की कमी से विभाग जूझ रहा है। दांतों में क्राउन और ब्रिज लगाने का सामान, लैब, तकनीशियन नहीं मिल पा रहे हैं। फुल माउथ रिहेबलिटेशन, रिमूलवल ऑर्थोडेंटिक, हेबिट ब्रेकिंग के लिए एमओयू अधर में लटका है। बड़ी संख्या में मरीज रेफर करने पड़ते हैं, राज्यपाल के पहुंचने पर डॉक्टर आपस में चर्चा करते रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुट जाएं अधिकारी
Next: हाईकोर्ट ने मांगा शादी की उम्र पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से जवाब

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.